22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING-बीजेपी ने182 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, विरोधियों में मचेगा हड़कंप, पीएम मोदी यहां से लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए पहली सूची हुई जारी, कई राउंड के मंथन के बाद जारी की गयी सूची
2 min read
Google source verification
BJP issue first candidate 2019

BJP issue first candidate 2019

वाराणसी. लोकसभा चुनाव2019 को देखते हुए बीजेपी ने पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी की सूची में प्रत्याशियों का नाम देख कर विरोधी खेमे में हड़कंप मच सकता है। पार्टीग् ने गोपनीय सर्वे के आधार पर कई वतमान संासदों का टिकट काटा है तो कई नये चेहरे को प्रत्याशी बनाया गया है। पीएम नरेन्द्र मोदी एक बार फिर बनारस संसदीय सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पीएम मोदी के प्रत्याशी बनने से पहले ही अखिलेश यादव व मायावती की पार्टी के गठबंधन ने इस सीट पर चुनाव लडऩे की जिम्मेदारी सपा को दी है जबकि महागठबंधन से लेकर कांग्रेस तक अभी इस सीट से प्रत्याशी नहीं तय कर पाये हैं।
यह भी पढ़े:-देशी व विदेशी लोगों ने जमकर होली खेली, सुरक्षा के रहे सख्त इंतजाम

बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री डा.जेपी नड्डा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसके अनुसार सहारनपुर, लखनऊ से राजनाथ सिंह, मुजप्फरनगर से डा.संजीव बालयान, वाराणसी से पीएम नरेन्द्र मोदी,मथुरा से हेमा मालिनी, गांधी नगर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, बंदायू से संघमित्रा मौर्या, मेरठ से सत्यपाल सिंह, सीतापुर से राजेश वर्मा, उन्नाव साश्री जी महाराज, अमेठी से स्मृति ईरानी, गौतमबुद्ध नगर से महेश वर्मा, बरेली से संतोष गंगवार, नोएडा से महेश शर्मा, मथुरा से हेमा मालिनी चुनाव लड़ेंगी। जबकि गुजरात के गांधी नगर से लालकृष्ण आडवाणी का टिकट कट गया है।
यह भी पढ़े:-मायावती के इस संकेत के बाद राहुल गांधी की बढ़ गयी परेशानी, अखिलेश यादव को मिला है बड़ा मौका

महागठबंधन के बाद कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी लेकिन बीजेपी की सूची जारी नहीं होने से समर्थकों को समझ नहीं आ रहा था कि किस सीट से कौन प्रत्याशी चुनाव लडऩे वाला है। सबसे अधिक समस्या वाराणसी संसदीय सीट को लेकर हो रही थी। एक तरफ शिवपाल यादव व बाहुबली राजा भैया भी अपनी इस सीट से अपने प्रत्याशी उतराने को तैयार थे जबकि बीजेपी के विरोधी दल की भी निगाह इसी सीट से लगी थी। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए उनके गढ़ में जाकर चुनाव प्रचार किया था। मां गंगा से लेकर बाबा विश्वनाथ मंदिर में जाकर मत्था टेका था। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कार्यकर्ता उत्साह में आ गये हैं और अब चुनाव लडऩे की तैयारी को अंतिम चरण देने में जुट गये हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के गढ़ में मां गंगा से लेकर काशी विश्वनाथ तक के सफर में सभी समीकरण साध गयी प्रियंका गांधी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग