सोनौली से देश में लायी जाती थी लड़कियां, इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिंग गिरोह रहता है सक्रिय
नेपाल में वर्ष 2015 में आये भूकंप के बाद वहां पर बेरोजगारी बढ़ गयी है जिसके चलते नेपाली लड़कियों को रोजगार के लिए अपना देश छोडऩा पड़ रहा है। इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिंग गिरोह के लिए यह लड़कियां आसान शिकार होती है इनसे खाड़ी देशों में नौकरी देने के नाम पर पैसे लिए जाते हैं फिर सोनौली से बनारस लाया जाता है यहां पर लड़कियों को देश के अन्य राज्यों में भी भेजा जाता है। नेपाली लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता है जो लड़की इसका विरोध करती है उसकी पिटाई तक की जाती है। लड़कियों से पैसे व जरूरी दस्तावेज छीन लिया जाता है जिससे वह कही भाग नहीं पाती है।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को जब मिला था इस बाहुबली का साथ, विरोधी गैंग की टूट गयी थी कमर