8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP विधायक ने कहा हवा में है सबका साथ सबका विश्वास का नारा, पार्टी में मचा हड़कंप

बसपा से बीजेपी में गये थे दीनानाथ भास्कर, फेसबुक पर टिप्पणी करने के बाद से सकते में भाजपाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 19 Nov 2018, 5:27 PM IST

BJP MLA Dinanath Bhaskar

BJP MLA Dinanath Bhaskar

वाराणसी. बीजेपी विधायक की फेसबुक पर टिप्पणी से बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। बीजेपी विधायक ने पीएम नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विश्वास नारे को हवा बता दिया है। बीजेपी विधायक ने कहा कि यह नारा बेबुनियाद है। बीजेपी विधायक के बयान से पार्टी सकते में आ गयी है पार्टी का समझ नहीं आ रहा है कि अब क्या किया जाये।
यह भी पढ़े:-विश्व बैंक ने की थी पीएम मोदी की जिस योजना की तारीफ, लागू होते ही पकड़ी रफ्तार

औराई से बीजेपी विधायक दीनानाथ भाष्कर ने अपने फेसबुक पर यह टिप्पणी की थी। बसपा के संस्थापक सदस्य रहे दीनानाथ भाष्कर से यूपी चुनाव से पहले भगवा दल का दामन थाम लिया था और लंबे समय से राजनीति में साइड लाइन रहने के बाद औराई से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता है। पीएम नरेन्द्र मोदी का नारा सबका साथ सबका विश्वास बीजेपी के लिए बहुत मायने रखता है। लोकसभा चुनाव 2014 से लेकर आने वाले चुनाव 2019 तक बीजेपी इस नारे को लेकर चुनाव लडऩे की तैयारी में है ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी के नारे को हवा बता कर बीजेपी विधायक दीनानाथ भाष्कर ने पार्टी के अंदर ही घमासान मचा दिया है। बीजेपी इस बयान से काफी नाराज है और बाइक रैली के दौरान दीनानाथ भाष्कर को मंच पर जगह नहीं दी गयी थी जिससे वह काफी आहत हो गये थे।
यह भी पढ़े:-राजा भैया से आगे निकले शिवपाल यादव, अखिलेश यादव भी हो चुके हैं परेशान

कभी मायावती के थे बेहद खास, बसपा सरकार में बने थे मंत्री
दीनानाथ भाष्कर को कभी बसपा सुप्रीमो मायावती का खास माना जाता था। बसपा की सरकार में दीनानाथ भाष्कर को मंत्री पद भी मिला था। पूर्वांचल में दीनानाथ भाष्कर को दलितों को बड़ा नेता माना जाता था लेकिन बाद में बसपा में ही दीनानाथ भाष्कर साइडलाइन हो गये थे इसके चलते बीजेपी का दामन थामा और चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। पहले भी दीनानाथ भाष्कर सुर्खियों में रहने वाला बयान दे चुके हैं लेकिन इस बार उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के नारे पर ही टिप्पणी कर दी।
यह भी पढ़े:-बाइक पर सवारी के बाद बीजेपी अब निकालेगी पदयात्रा, लाभार्थियों के घर चलाये जायेंगे दीपक