10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव रेप केस पर इस भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा -क्या तीन बच्चों के मां से भी कोई…

उन्नाव रेप केस मामले ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 12 Apr 2018, 2:42 PM IST

surendra singh

surendra singh

बलिया. उन्नाव रेप केस और हत्या के मामले में फंसे भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किले बढ़ती जा रही है। इसी बीच लगातार विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले बैरिया विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस मामले पर एक और विवादास्पद बयान दे दिया। कहा है कि तीन बच्चों की मां से कोई रेप करता है क्या?

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लग रहे आरोप को इनके खिलाफ हो रहा एक षड़यंत्र बताया है। कहा कि आप ही बताइए 'तीन बच्चों की मां से कोई रेप करता है? हम आप विवाहित हैं खुद बताइए।' विधायक सुरेंद्र सिंह यह भी कहा कि घटना के समय कुलदीप सिंह सेंगर वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न और दलित उत्पीड़न के नाम पर लग रहा है कि आज पूरा समाज उत्पीड़ित हो जाएगा।


उन्होंने रेप की घटना को प्रायोजित बताते हुए कहा, 'मनोवैज्ञानिक आधार पर कह सकता हूं कि कोई भी तीन चार बच्चों की मां से दुष्कर्म नहीं कर सकता है। धारा 324, 325 में आसानी से जमानत मिल जाती है, इस मामले में महिला उत्पीड़न का आरोप लगाया ताकि बेल ना मिल सके।'


बता दें कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर आरोप है कि उन्होंने एक युवती से दुष्कर्म किया और बाद में पीड़िता के पिता को विधायक समर्थकों द्वारा पीटा गया। पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत होने से पुलिस की भूमिका पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।