19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी

पीएम मोदी के बनारस छोड़ने के पोस्टर पर भड़की भगवा सेना, पोस्टर वार में गुजरात के इस कांग्रेस विधायक को बताया रावण

सड़क पर उतरी भगवा सेना ने कहा कि गुजरातियों से बैर नहीं पर अल्पेश ठाकुर तेरी खैर नहीं, जानिए क्या है कहानी

Google source verification

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में पोस्टर वार शुरू हो गयी है। 9 अक्टूबर को शहर में गुजराती पीएम नरेन्द्र मोदी के शहर छोडऩे के पोस्टर लगाये गये थे जिसके विरोध में बुधवार को भगवा सेना सड़क पर उतर गयी है। कचहरी के पास गुजरात के कांग्रेसी विधायक अल्पेश ठाकुर को रावण बताते हुए पोस्टर जारी किया गया है।
यह भी पढ़े:-विवेक तिवारी के हत्यरोपितों के लिए पुलिसकर्मी को भड़कना पड़ा महंगा, कोर्ट ने दिया यह आदेश

पोस्टर में लिखा है कि गुजरातियों से बैर नहीं है लेकिन अल्पेश ठाकुर तेरी खैर नहीं है। शहर में पोस्टर वार शुरू होने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के श्रीपति मिश्र ने कहा कि गुजरात में साजिश के तहत उत्तर भारतीयों पर हमले किये जा रहे हैं जिसके लिए कांग्रेसी विधायक अल्पेश ठाकुर जिम्मेदार है। लोकसभा चुनाव २०१९ को देखते हुए कांग्रेस अब इस स्तर पर आ गयी है कि निर्दोष लोगों पर हमले करवा कर अपना वोट बैंक मजबूत करना चाहती है। श्रीपति मिश्र ने कहा कि उत्तर भारतीय व गुजरात के लोगों में किसी तरह का बैर नहीं है। बनारस में आराम से गुजरात व महाराष्ट्र के लोग रहते हैं उन्हें कभी किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है लेकिन गुजरात में जो हो रहा है वह सब कांग्रेस के इशारे पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस देश का माहौल खराब करना चाहती है। अल्पेश ठाकुर जैसे नेता सिर्फ हिंसा की राजनीति कर सकते हैं। एक तरफ तो अल्पेश ठाकुर बनारस में आकर लोगों से उनका समर्थन मांगते हैं तो दूसरी तरफ गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले कराते हैं। श्रीपति मिश्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेसी विधायक अल्पेश ठाकुर उत्तर भारतीयों पर हमले बंद नहीं करते हैं तो हम लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
यह भी पढ़े:-गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले के बाद बीजेपी को झटका, काशी में लगे गुजराती नरेन्द्र मोदी बनारस छोड़ने के पोस्टर