1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राफेल डील पर सुप्रीम निर्णय के बाद बीजेपी का राहुल गांधी पर पलटवार, सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं ने दिया यह बयान

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी स्टंट के लिए बोला था झूठ, देश की जनता से मांगे माफी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 16 Nov 2019, 2:06 PM IST

BJP Protest

BJP Protest

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार को राफेल डीज पर सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला प्रशासन के अधिकार को पत्रक देकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के लिए कभी संकटमोचक बनी थी स्वाति सिंह, अब पार्टी की बढ़ायी परेशानी

जेपी मेहता इंटर कॉलेज से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला था। जुलूस में शामिल लोग हाथ में राहुल गांधी के माफी मांगने की मांग वाली तख्ती लेकर चल रहे थे। जिला मुख्यालय पर पहुंच कर पत्र दिया गया है। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल पर जो निर्णय दिया है उससे सारी स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। कुछ लोग राफेल डील को लेकर देश की जनता से झूठ बोले थे। इसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतने के प्रश्र पर कहा कि जनता जाने कि कौन देश हित व कौन देश विरोध में काम कर रहा है। राफेल मुद्दे की वास्तविकता सभी लोग जाने। इसके लिए कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। राजनीति के लिए झूठ बोलना गलत है। राहुल गांधी के माफी मांगने पर कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देख कर माफी मांग चुके हैं, उन्हें विशेष रुप से पीएम नरेन्द्र मोदी व देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी की फितरत में झूठ बोलना है चुनाव के लिए ही उन्होंने ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाया है जो निष्पक्ष है और उसके उपर कभी कोई आरोप नहीं लगा है। रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि राफेल मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया था। देश की जनता ने सबसे पहले उन्हें सबक सिखाया और सुप्रीम कोर्ट ने भी क्लीन चिट दी है इसके बाद भी कांग्रेस के प्रवक्ता कह रहे हैं कि राफेल मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ है। कांग्रेस सरकार ने अपने समय किये हुए रक्षा सौदों में भ्रष्टाचार की सीमा पार की थी, जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार पारदर्शिता के साथ सारे काम कर रही है। राफेल की डील में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं थी जिसे अब सभी ने मान लिया है। कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर देश से माफी मांगे। जिलाधिकारी के माध्यम से यह ज्ञापन सौपा जायेगा।
यह भी पढ़े:-सुभासपा कार्यकर्ताओं ने गले में सब्जी की माला पहन कर व गैस सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन