25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा-आरएसएस बनाने जा रही वर्चुअल सेना, सोशल मीडिया पर भिड़ेंगे आनलाइन सैनिक

भाजपा-आरएसएस बनाने जा रही वर्चुअल सेना ,सोशल मीडिया पर भिड़ेंगे आभासी सैनिक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Awesh Tiwary

•

Updated: 22 Jul 2017, 5:03 PM IST

hindutv, yogi adityanath, bharat neeti initiative,

hindutv, yogi adityanath, bharat neeti initiative, varanasi, online soldier, virtual army, bjp, rss

वाराणसी। यह खबर चौका देने वाली मगर सच है। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म्स पर प्रगतिशील वामपंथियों और अल्पसंख्यकों के द्वारा हिंदुत्व के खिलाफ चलाये जा रहे कथित अभियान से मुकाबले के लिए वर्चुअल सैनिकों की फ़ौज तैयार करने जा रही है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का थिंक टैंक माने जाने वाली भारत नीति इन्सिशियेटिव नवम्बर माह में इस हेतु बनारस में एक बड़ा सोशल मीडिया कनक्लेव आयोजन करने जा रही है इस आयोजन में बाकायदे देश भर में सोशल मीडिया पर सक्रिय कट्टर हिंदूवादी युवा शामिल होंगे । गौरतलब है कि वाराणसी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय सीट भी है ।

सूत्रों कि माने तो वाराणसी में होने जा रहे आयोजन में इस बात पर जोर शोर से चर्चा की जायेगी कि हिंदुत्व को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म जैसे कि व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से किये जा रहे हमलों से बचाते हुए उसका प्रचार प्रसार कैसे किया जाए। गौरतलब है कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी दुनिया भर के सर्वाधिक फालो किये जाने वाले नेताओं में से एक है।

हिंदुत्व के खिलाफ दुष्प्रचार को रोकने का बनेगा एजेंडा
इस पूरे आयोजन पर नीति आयोग के प्रबंधन टीम से जुड़े शैलेन्द्र सेंगर कहते हैं कि यह आज की जरुरत है कि हम उन ताकतों का मुकाबला करें जो सोशल मीडिया और वेबसाईट के माध्यम से हिंदुत्व के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।सेंगर कहते हैं वो हमारे देवी देवताओं का मजाक उड़ा रहे हैं इस तरह की पोस्ट लिखी जा रही है जो किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जा सकती हैं। सेंगर का कहना था कि हिंदुस्तान में बहुसंख्यक हिन्दुओं में से ज्यादातर इस तरह से अपने धर्म के अपमान पर बेहद दुखी है । काशी में होने वाली की बैठक में न सिर्फ वर्चुअल सैनिकों की टीम बनाई जायेगी बल्कि उन आनलाइन रास्तों को भी खोजा जाएगा जिनके माध्यम से हिंदुत्व का जोर शोर से प्रचार किया जा सके।

सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि
उक्त आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि बनाया गया है उनके अलावा बीजेपी आर एस एस के प्रचारक मुरलीधर राव भी इस आयोजन में शामिल होंगे। गौरतलब है कि राव दक्षिणपंथी आर्थिक विशेषज्ञ होने के साथ साथ भारत नीति इनिशिएटिव के संरक्षक भी हैं। इसके अलावा हिन्दू धर्म के प्रवक्ता डेविड प्राले भी वेब सोल्जर को संबोधित करेंगे सेंगर ने जानकारी दी है कि इस आयोजन में सद्गुरु जग्गी वासुदेव ,आचार्य बालकृष्ण और कालमिस्ट अद्वैत कला भी शामिल होंगे उक्त आयोजन में गौरक्षा पर भी एक विशेष सत्र होगा ।