नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि सरकारी भवनों के बकायदारों को गृहकर जमा करने के लिए लेटर जारी किया है। लेटर में लिखा गया है कि गृहकर की वसूली निगम के आय का प्रमुख स्रोत्र है। नगर निगम इसी धनराशि को नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं, सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश व्यवस्था ठोस अपषिष्ट का निस्तारण एवं जनहित के कार्य में लगता है। ऐसे में यह धनराशि नियत समय में जमा कराई जाए। कुल भवनों पर कुल 5.92 करोड़ का गृहकर बकाया है।