वाराणसी. बसपा नेता अतुल राय को सबसे बड़ा झटका लगा है। रेप आरोप में फंसे महागठबंधन प्रत्याशी अतुल राय की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने बसपा नेता को अतिरिक्त दस्तावेज पेश करने की इजाजत दे दी है अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 मई को होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद महागठबंधन प्रत्याशी की बड़ी उम्मीद टूट गयी है। अतुल राय ने रेप के आरोप में गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और 23 मई तक गिरफ्तारी से राहत देने की मांग की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
यह भी पढ़े:-पहली बार हुआ खुलासा, ऐसे हो रहा है जिस्मफरोशी का धंधा, पकडऩा हुआ मुश्किल