बनारस में पहली बार इस तरह के खुलासे से पुलिस भी परेशान हो गयी है। नई दिल्ली का एक शख्स सेक्स रैकेट चलाता है जो होटलों में इवेंट के नाम पर लड़कियों की सप्लाई करता है। वहां से भेजी गयी लड़की होटलों में ठहरती है और इवेंट के नाम पर रूम शो व जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता है। इवेंट के नाम पर बंद कमरे में लड़कियां डांस करती है। रूम शो की भी सुविधा मिलती है। रूम शो के तहत बंद कमरे में लड़की वह उनके ग्राहक अश्लील डांस करते हैं। यह सुविधा खास लोगों को मिलती है। सारे खेल को इवेंट का नाम दिया जाता है जिससे किसी को शक न हो। यह धंधा इतना गोपनीय होता है कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती है। पुलिस के मुखबिर भी इवेंट के नाम पर धोखा खा जाते हैं उन्हें लगता है कि किसी आयोजन के लिए सारी व्यवस्था की गयी है बल्कि सच्चाई यह होती है कि इवेंट के नाम पर तेजी से जिस्मफरोशी का धंधा फैल रहा है।
यह भी पढ़े:-अब नहीं देनें होंगे पाच सौं रूपये, अब जिला अस्पताल में निश्शुल्क होगा सिटी स्कैन