यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने ही बाहुबली मुख्तार अंसारी के खास माने जाने वाले अतुल राय के खिलाफ बनारस के लंका थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद से अतुल राय की गिरफ्तारी के लिए लंका पुलिस लगातार दबिश डाल रही है। अतुल राय प्रकरण पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बयान दिया था और कहा था कि उनकी पार्टी महिलाओं की इज्जत करती है लेकिन अतुल राय प्रकरण में बीजेपी सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। अखिलेश यादव व मायावती गठबंधन से प्रत्याशी बने अतुल राय इन दिनों भूमिगत हो चुके हैं। घोसी संसदीय सीट पर 19 मई को मतदान होना है और अतुल राय चाहते हैं कि मतदान से पहले उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिले। इससे वह अपने क्षेत्र में प्रचार कर सके। फिलहाल पुलिस ने नोटिस जारी करके अतुल राय की दिक्कतों को बढ़ा दिया है अब १७ मई को सुप्रीम कोर्ट ही इस मामले में फैसला करेगा।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का पीएम मोदी को झटका, मायावती के बयान का किया समर्थन