
sapna chaudhary
वाराणसी. सपना चौधरी ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया है। सपना चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 में इस दल की सरकार बनेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि देश की जनता पूर्ण बहुमत देगी। काशी विश्वनाथ मंदिर में इसी बात का आशीर्वाद मांगा है। राजनीति में आने के प्रश्र पर कहा कि पहले से कोई प्लानिंग नहीं करती हूं। जब आना होगा तो इस पार्टी में शामिल हो जाउंगी।
यह भी पढ़े:-थाना प्रभारी ने अनुसूचित जाति की महिला को दी गाली, कहा मोदी जी का चुनाव खराब कराना चाहती हो, वीडियो वायरल
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस आयी सपना चौधरी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर दर्शन किया। मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार देश में पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार फिर से बनने जा रही है। पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनायेगी। बनारस आने के उद्देश्य पर कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आयी हूं। बाबा विश्वनाथ से पीएम नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने की प्रार्थना की हूं। बाब से यही कहने आयी थी कि मैं दिल से चाहती हूं कि नरेन्द्र मोदी जी फिर से पीएम बने। पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाये। राजनीति में आने की अटकलों पर कहा कि मेरी कोई प्लानिंग नहीं है। शुरू से ही मैंने बिना प्लानिंग के ही सारी चीजे की है। प्लानिंग चीजों को खराब कर देती है। जो चल रहा है उसे चलने दीजिए। भगवान आपके लिए जो रास्ता बनाता है वह अच्छा होता है। बनारस में आये बदलाव पर कहा कि पहले यहां पर जाम नहीं था इस बार बहुत जाम मिला। देश में कही भी जाती हूं तो लोगों का बहुत प्यार मिलता है। पार्टी ज्वाइन करने के प्रश्र पर कहा कि मैं बीजेपी में जाना चाहती हूं। अभी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में जुटी हूं। सपना चौधरी, रवि किशन, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी आदि कलाकारों को कांग्रेस व महागठबंधन के लोग नचनिया बोलते हैं कहते हैं कि यह लोग जीत कर संसद में जायेंगे तो क्या करेंगे। इस पर सपना चौधरी ने कहा कि बड़े बहुत समझदार होते हैं उनसे ह छोटो को सीख मिलती है। यदि उन लोगों को हम नाचने वाले लगते हैं तो यह फितूर दिमाग से निकाल नहीं सकते हैं। मेरे घरवालों ने सिखाया है कि अपने से बड़ों को कभी समझाना नहीं वह बहुत समझदार होते हैं यदि उनकी समझ ही ऐसी है तो फिर क्या कहना।
यह भी पढ़े:-प्रियंका गांधी ने बढ़ायी अखिलेश व मायावती की समस्या, बीजेपी को भी होगा नुकसान
Published on:
16 May 2019, 4:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.