
CM Yogi Adityanath and MLA Vijay Mishra
वाराणसी. बीजेपी का दूसरे दलों में सेंधमारी जारी है। कुछ नेता बीजेपी में आ चुके हैं, जबकि कुछ को पार्टी में लाने की कवायद चल रही है। बीजेपी ने बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को घेरने के लिए खास योजना बनायी है।
यह भी पढ़े:-बसपा को तगड़ा झटका, अखिलेश को चुनौती देने वाला बाहुबली बीजेपी में शामिल करने की तैयारी
भदोही में विजय मिश्रा का ही सिक्का चलता है। ज्ञानपुर से विजय मिश्रा लगातार चार बार से विधायक है। पहले तो सपा के बैनर से विजय मिश्रा चुनाव लड़ते थे लेकिन इस बार निषाद पार्टी से विजय मिश्रा ने चुनाव जीत कर दिखा दिया कि उन्हें हराने की ताकत किसी में नहीं है। बीजेपी काफी समय से भदोही में अपना सिक्का जमाना चाहती है। संसदीय चुनाव २०१४ में पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर के चलते भदोही संसदीय सीट से वीरेन्द्र सिंह मस्त चुनाव जीते हैं। इसके बाद यूपी चुनाव में भी पीएम मोदी की लहर चली थी, लेकिन ज्ञानपुर से भदोही मिश्रा को हराने में भगवा पार्टी नाकामयाब रही।
यह भी पढ़े:-विरोधी दलों के लिए बनाये चक्रव्यूह में खुद फंसने लगी है बीजेपी
बीजेपी ने बाहुबली को घेरने के लिए बनायी खास रणनीति
बीजेपी ने बाहुबली विजय मिश्रा को घेरने के लिए खास रणनीति बनायी है। अटकलों की माने तो बसपा के नेता व पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा को बीजेपी में लाने की तैयारी है। सूत्रों की माने तो बसपा नेता बीजेपी से जुड़ चुके हैं, लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल भदोही में यह चर्चा तेज है। भदोही में ब्राह्मण नेताओं का अच्छा वोट बैंक है। रंगनाथ मिश्रा पूर्व में बीजेपी में शामिल रह चुके हैं। ऐसे में बीजेपी में शामिल होने पर उनकी घर वापसी होगी। बीजेपी में रंगनाथ मिश्रा शामिल हो जाते हैं तो बीजेपी के पास भदोही में एक बड़े नाम का ब्राह्मण नेता होगा। इस परिस्थिति में भविष्य में चुनाव होने पर विजय मिश्रा के खिलाफ रंगनाथ मिश्रा चुनाव भी लड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी से मिलने पहुंचे बसपा के बाहुबली क्षत्रिय नेता ने ओढ़ा भगवा गमछा, उड़े सबके होश
घिरते जा रहे बाहुबली विजय मिश्रा
विजय मिश्रा से सपा का साथ छूट गया है। यूपी में बसपा व कांग्रेस की स्थिति अभी अच्छी नहीं है। बीजपी यदि रंगनाथ मिश्रा को पार्टी में शामिल कर लेती है तो भदोही में ब्राह्मण वोटरों में सेंधमारी के लिए एक नेता मिल जायेगा। ऐसी स्थिति में कहा जा सकता है कि बाहुबली विजय मिश्रा इन दिनों विरोधियों से घिरते जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-अवैध बूचडख़ाना बंद होने के बाद भी मुख्तार के गढ़ में इस मुस्लिम समाज का बीजेपी को समर्थन
Published on:
11 Nov 2017, 9:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.