पाणिनी कन्या महाविद्यालय में सूर्य उदय के साथ ही शांति यज्ञ शुरू हुआ। शास्त्रों में पारंगत छात्राओं ने विधि-विधान से यज्ञ किया। मंत्रोचार के बीच यत्र की अग्रि में आहुति दी। पूरा परिसर ही मंत्रों से गूंज उठा। कड़ाके की ठंड में भी छात्राओं ने यज्ञ करके देश में शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। महाविद्यालय की गार्गी ने कहा कि कैब पास हो गया है इसके विरोध में कुछ लोग भी है। हिंसा भी हो रही है। हिंसा करने वाले लोगों की मन की शांति के लिए शांतिकरण मंत्रों के साथ यज्ञ किया गया है। देश में शांति होनी चाहिए। वह लोग शांत हो और सत्य को स्वीकार करें। देश के राष्ट्रीय ध्वज में भी सफेद रंग है जो शांति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के बाद भगवान से देश में शांति रखने के लिए प्रार्थना भी की गयी है।
यह भी पढ़े:-फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेत कर किया जान लेने का प्रयास