जीएसटी के बाद भी टूरिज्म सस्ता नहीं हुआ
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद भी पर्यटन सस्ता नहीं हो पाया है जबकि यह माना जा रहा था कि पर्यटन सस्ता होगा तो पर्यटको की संख्या भी बढ़ेगी। जीएसटी से होटल व्यवसायियों को फायदा हुआ है। पहले होटल व्यवसायियों को कई तरह के टैक्स देने पड़ते थे जिसकी दर अधिक थी लेकिन अब टैक्स से कुछ राहत मिली है इसलिए जीएसटी का होटल व्यवसायियों को फायदा मिला है लेकिन टूर ऑपरेटर को कोई लाभ नहीं हुआ। एक पर्यटक कई जिलों में जाता है और टूर ऑपरेटर एक जिले से दूसरे जिले में जाता है तो फिर से उसे टैक्स देना पड़ता है। निर्धारित टैक्स से अधिक दिया हुआ पैसा बाद में रिफंड हो जाता है, जिसके लिए कागजी लिखा पढ़ी बहुत ध्यान से करनी पड़ती है यदि एक चीज भी छूट जायेगा तो टूर ऑपरेटर को नुकसान हो सकता है। राहुल मेहता ने कहा कि जीएसटी को जितना अधिक सरल किया जायेगा। उसका लाभ व्यापारी से लेकर उपभोक्ता को भी मिलेगा।
यह भी पढ़े:-एक्शन में ट्रैफिक पुलिस, सड़क जाम करने वाले 21 भारी वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज