
वाराणसी. चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बंद हो चुके पुराने नोटों के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गये लोग कमीशन के चलते इन नोटों को नये नोटों के संग बदलने में लगे हैं। सीओ चेतगंज सत्येन्द्र तिवारी ने एसपी सिटी कार्यालय में पकड़े गये लोगों का खुलासा किया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना नवम्बर में होगा पूरा, विरोधियों के पास नहीं होगा जवाब
चेतगंज सीओ सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि चेतगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बंद हो चुके 500 के नोटों को कमीशन लेकर बदलने में लगे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मजदा सिनेमा के सामने वाली गली से तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस ने पकड़े गये लोगों से १४ लाख के बंद हो चुके ५०० नोट बरामद किये हैं। पुलिस पूछताछ में तीन आरोपियों ने अपना नाम रितेश केशरी निवासी रमापुरा थाना लक्सा, राकेश थवानी निवासी लक्सा रोड व पंकज सरावगी निवासी ईश्वरटावर थाना लक्सा बनाया है। पुलिस के अनुसार यह लोग कटे-फटे नोटों के साथ अन्य धंधा भी करते थे और मार्केट से कमीशन के आधार पर चलन में बंद नोटों को बदलवाने वाले थे। पुलिस के अनुसार तीनों का मुख्य सहयोगी की अभी जानकारी नहीं मिल पायी है जल्द ही उसकी जानकारी लेकर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। आरोपियों को पकडऩे वालों में कार्यकारी चेतगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई अजय प्रताप यादव, रामानंद यादव आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
यह भी पढ़े:-तीन तलाक पीडि़त महिला को बड़ी राहत, पहली बार मिली पेंशन

अभी तक जारी है पुराने बंद हो चुके नोटों को बदलने का खेल
पीएम नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी करके 500 व 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था इसके बाद जिन लोगों के पास प्रचलन से बाहर हो चुके पुराने नोट बचे हुए है वह अभी तक नोट बदलने में लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले कानपुर में लाखों के प्रचलन से बाहर हो चुके नोट पकड़े गये थे इसके बाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में प्रचलन से बाहर हो चुके नोटों का जखीरा पकड़ा गया है इससे साफ हो चुका है कि कही ने कही इन नोटों को बदलने का खेल जारी है। सीओ चेतगंज सत्येन्द्र तिवारी ऐसी बातों से इंकार करते है उनका कहना है कि लोग नासमझी में ऐसा समझते हैं। प्रचलन से बाहर हो चुके नोटों का बदलना असंभव है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को लिखा खून से पत्र, कहा फिल्म पद्मावत रिलीज हुई तो पीएम मोदी के कार्यालय के सामन कर लूंगा आत्महत्या
कमीशन पर चल रहा है नोटों के बदलने का खेल
पकड़े गये आरोपियों ने पहले बताया कि जनसेवा के तहत ही वह प्रचलन से बाहर हो चुके नोटों को बदलना चाहते थे बाद में कहा कि इसके बदले उन्हें १२ प्रतिशत कमीशन मिलता है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और जल्द ही और लोग पकड़े जा सकते हैं।
यह भी पढ़े:-युवा अपनी पॉकेट मनी से बदनाम गली के बच्चों में जगा रहे शिक्षा की अलख