15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार बच्चो ने कबाड़ से बनाया एस्ट्रोनॉट मॉडल, चन्द्रयान-3 का विक्रम लैंडर भी दिखा

हवा में हिलता है बच्चों का बनाया मॉडल, यहां के दुर्गा पंडाल पर दिखेंगे यह नजारे

2 min read
Google source verification
Astronaut

Astronaut

वाराणसी. इसरो के चन्द्रयान-३ ने दुनिया में एक बार फिर भारत का डंका बजाया था। विक्रम लैंडर भले ही सॉफ्ट लैंडिंग करने में नाकामयाब रहा था लेकिन आर्बिटर आज भी उसी तरह काम कर रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के चन्द्रयान-3 मिशन ने बनारस के इन बच्चों को इतना प्रभावित किया कि कबाड़ से ही सारी चीजे बना डाली। चार बच्चों ने चार एस्ट्रानॉट के साथ चन्द्रयान-3 का विक्रम लैंडर भी बनाया है जो इस बार जैतपुरा के दुर्गा पूजा पंडाल में दिखायी देगा।
यह भी पढ़े:-फिर करवट लेने वाला है मौसम, इन क्षेत्रों में होगी झमाझम बारिश

IMAGE CREDIT: Patrika

जैतपुरा निवासी राजन जायसवाल के परिवार के ही चारों बच्चों ने यह सारी चीजे बनायी है। बच्चों के साथ स्नातक कर रहे लक्ष्य जायसवाल ने भी साथ दिया है। दो माह के अथक परिश्रम के बाद सारी चीजे तैयार हुई है। मॉडल बनाने में कक्षा-७ के पार्थ, कक्षा पांच के शौर्य व अर्थ शामिल है। बच्चों ने बताया कि हम लोगों ने चार एस्ट्रोनॉट बनाये हैं जिसमे तीन पुरुष है और महिला है। चौथे एस्ट्रोनॉट के महिला होने के प्रश्र पर बच्चों ने कहा कि कल्पना चावला भी महिला था और दुनिया में भारत का नाम किया था। चारों एस्ट्रोनॉट को दुर्गा पंडाल में लगाया जायेगा। इन्हें ऐसा बनाय गया है जिससे वह हवा में इस तरह घूमेंगे, जैसे अंतरिक्ष में सही के एस्ट्रोनॉट मूव करते हैं।
यह भी पढ़े:-बनारस में सक्रिय हुआ डी गैंग, इस बाहुबली का मिल सकता है साथ

स्पेस में बुलंद है भारत का भविष्य
स्पेस में भारत का भविष्य बहुत बुलंद है। यह बात इन बच्चों ने साबित कर दी है। बच्चों को स्पेस साइंस की तकनीकी जानकारी नहीं है इसके बाद भी इतना जबरदस्त मॉडल बनाये हैं। एस्ट्रोनॉट पर इतनी जबरदस्त ढंग से लाइट लगायी गयी है कि आपको लगेगा कि यह मॉडल नहीं है बल्कि रियल एस्ट्रोनॉट खड़े हैं। सारी चीजों को बनाने में बच्चों ने कबाड़ का उपयोग किया है जिसके लिए कई बार घर से डांट भी खानी पड़ी है। बच्चों ने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से नासा का सारा मिशन १०० प्रतिशत सफल रहेगा।
यह भी पढ़े:-बकरी चोरी के आरोप में दो नाबालिग को नंगा करके घुमाया, वीडियो वायरल

दुर्गा पंडाल में दिखायी देंगे इसरो चीफ के सिवन
चन्द्रयान-3 की बात हो और इसरो चीफ के सिवन का नाम न आये। यह संभव नहीं है। बच्चों ने इसरो चीफ के सिवन के मॉडल को भी बनाया है जो पंडाल में कम्प्यूटर चलाते हुए दिखेंगे। इसके अतिरिक्त पंडाल में इसरो को चन्द्रयान-३ का ऑबिटर व विक्रम लैंडर भी दिखेगा। बनारस में यह दुर्गा पंडाल अपने आप में बेहद अनोखा होने जा रहा है।
यह भी पढ़े:-उपचुनाव में सपा को लगा सबसे तगड़ा झटका, इस सीट से खारिज हुआ प्रत्याशी का पर्चा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग