पूर्वांचल की जरायम की दुनिया का समीकरण बहुत तेजी से बदल रहा है। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उसके साम्राज्य पर कब्जा करने की होड़ मची हुई है। बजरंगी गिरोह के शूटर भी फिर से पुराना मुकाम पाना चाहते हैं, जिसके लिए वह बड़ी वारदात के फिराक में लगे है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण जौनपुर जेल के जेलर थे जो इस गैंग के निशाने पर थे। इसी बीच डी गैंग ने भी अपनी धमक बढ़ाने के लिए स्थानीय बाहुबलियों को भी जोडऩा शुरू कर दिया है। इसमे वह बाहुबली शामिल है जिसका मुम्बई में हुए एक बड़ी घटना में नाम आया था। बाद में उसने डी गिरोह से दूरी बना ली थी। माना जा रहा है कि डी गैंग अपने पैसे व शूटरों की मदद से पूर्वांचल के बाहुबलियों को बढ़त दिला सकता है। डी गैंग से जुडऩे के बाद पूर्वांचल के बाहुबली देश में कही भी अपने पैसा लगा सकेंगे। ऐसे में दोनों ही लोगों ने डील फाइनल की है।
यह भी पढ़े:-बकरी चोरी के आरोप में दो नाबालिग को नंगा करके घुमाया, वीडियो वायरल