सपा प्रत्याशी को निरस्त हो चुका है नामांकन
यूपी में होने वाले उपचुनाव मे ंसीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए सारी ताकत लगा दी है। मायावती व अखिलेश यादव भी इस सीट पर अपना कब्जा करना चाहते हैं ताकि यूपी चुनाव 2022 से पहले मजबूत होकर उभर सके। घोसी विधानसभा सीट पर सबसे बड़ा झटका सपा को लगा है और अखिलेश यादव के साइन नहीं होने के चलते सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया है। सपा नेता सुधाकर सिंह अब निर्दल प्रत्याशी के रुप में मैदान में डटे हुए हैं। इस सीट पर किस दल को विजय मिलती है यह तो वहां के मतदाता ही तय करेंगे। इतना अवश्य है कि इस सीट का परिणाम यूपी चुनाव से पहले सभी दलों के लिए महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़े:-इस माह 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निबटा ले सारा काम