वाराणसी. मानसून लगातार नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। पिछले एक पखवारे में हुई बारिश ने पिछले 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अक्टूबर आरंभ हो चुका है लेकिन अभी तक मानसून की विदाई नहीं हुई है। इसी बीच मौसम में एक बार फिर से परिवर्तन की बयार बहने लगी है। मध्य प्रदेश पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब आगे बढऩे लगा है और यूपी से मानसून ट्रफ भी गुजरने वाली है ऐसे में दो से लेकर पांच अक्टूबर ने इन क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।
यह भी पढ़े:-बनारस में सक्रिय हुआ डी गैंग, इस बाहुबली का मिल सकता है साथ