वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी व चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की बनारस में मुलाकात हो सकती है। अक्टूबर के द्वितीय पखवाड़े में चीन के राष्ट्रपति के भारत आने की संभावना है इसको देखते हुए ही दोनों देश की सरकारे कार्यक्रम को अंतिम रुप देने में लगी है। यदि चीन के राष्ट्रपति का बनारस आने का कार्यक्रम तय हो जाता है तो शहर के लिए बेहद खास दिन होगा। इससे पहले जापान के पीएम शिंजो आबे,फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर भी बनारस आ चुके हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस की ब्रांडिंग करने का का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बनारस को विश्व पटल पर एक बार फिर से उभारने के लिए यहां पर जी-20 सम्मेलन व प्रवासी सम्मेलन भी आयोजित किया गया है। ऐसे में चीन के राष्ट्रपति का बनारस में आने का कार्यक्रम तय हो जाता है तो इसे शहर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के शपथ समारोह में दिखेगा काशी संकुल, प्रस्तावकों के साथ प्रबुद्धजनों को मिला आमंत्रण