
cake
वाराणसी. क्रिसमस की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। रात में 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होता है। मसीही समाज के लिए यह सबसे बड़ा पर्व होता है। क्रिसमस सो पहले ही सारे चर्च सज चुके हैं। क्रिसमस का एक आकर्षण केक भी होता है। इस दिन बना केक बेहद खास होता है। अपनेपन की मिठास से घुले इस केक के बनवाने के लिए लोग एक माह से पहले ही तैयारी करते हैं।
यह भी पढ़े:-दरोगा संतोष यादव ने रक्तदान कर बचायी घायल बुजुर्ग की जान
केक का नाम आते ही आम तौर बेकरी का दृश्य सामने आ जाता है जहां पर तरह-तरह के केक व पेस्ट्री रखे होते हैं लेकिन क्रिसमस पर हम उस खास केक की बात रहे हैं जो आज भी परम्परागत ढंग से बनाया जाता है। कैंटोमेंट क्षेत्र स्थित एक बेकरी में फरीद रहमान उर्फ काजू पिछले तीन पीढिय़ों से केक बनाते आ रहे हैं। यहां पर बनने वाला केक बेहद खास होता है। जिनको केक बनवानाह होता है वह खुद ही सारा सामान लेकर आते हैं और अपने सामने ही केक बनवाते है। लकड़ी के आग में ही केक को पकाया जाता है, जिससे उसका स्वाद बहुत बढ़ जाता है। अधिकांश काम हाथ से किया जाता है। केक बनवाने के लिए सामान बनारस के अतिरिक्त प्रयागराज से लाया जाता है। एक माह पहले ही केक बनाने की तैयारी की जाती है। इसके बाद सारा सामान लेकर बेकरी पर जाते हैं और सामने केक बनवाते हैं।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-तापमान में फिर हुई गिरावट, पडऩे लगा घना कोहरा
और कही नहीं मिलता है यहा के बने केक का स्वाद
यहां के बने केक का स्वाद अन्य कही नहीं मिलता है। क्रिसमस के पहले सभी धर्म के लोग यहां पर आते हैं और चॉकलेट, मिक्स फूड, वाइन केक आदि बनवाते हैं। विशाल ल्यूक ने बताया कि दो तरह का केक बना रहे हैं। रम केक बेहद खास होता है। ड्राइ फ्रूड को एक माह पहले रम में भींगा कर रख देते हैं इसके बाद उसे केक में डाल दिया जाता है। वाइन केक जल्दी खराब नहीं होता है और लंबे समय तक चलता है। राजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कई साल से यहां पर केक बना रहे हैं। तैयारी अपने भाईयों की तरह होती है मैं सर्वधर्म को मानने वाला व्यक्ति हूं। इसलिए क्रिसमस पर खास केक बनवाता हूं।
यह भी पढ़े:-किसानों की आय में होगी वृद्धि, विदेश भेजी गयी पूर्वांचल की सब्जी
एक बार सांचे पर लग गयी पर्ची तो हो गये निश्चिंत
केक का सामान लाकर सामने ही उसे मिलाया जाता है। जब केक में सारी चीज मिल जाती है तो उसे पकने के लिए सांचे में रखा जाता है। एक बार सांचे में केक भर गया और उसके उपर नाम की पर्ची लग गयी तो लोग निश्चित हो जाते हैं और केक पक जाने के बाद उसे लेकर क्रिसमस मनाने निकल जाते हैं।
यह भी पढ़े:-बिहार IPS का खुद को बताता था बॉडीगार्ड, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Published on:
24 Dec 2019 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
