25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
BHU में छात्रों व पुलिस के बीच गुरिल्ला युद्ध, पथराव, हवाई फायरिंग, छोड़ गये आंसू गैस के गोले
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Videos / BHU में छात्रों व पुलिस के बीच गुरिल्ला युद्ध, पथराव, हवाई फायरिंग, छोड़ गये आंसू गैस के गोले

BHU में छात्रों व पुलिस के बीच गुरिल्ला युद्ध, पथराव, हवाई फायरिंग, छोड़ गये आंसू गैस के गोले

मेस में खाने को लेकर बिगड़ा परिसर का माहौल, सीएम योगी के आगमन पर उठा सकता है बीएचयू का मुद्दा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Sep 2018, 3:25 PM IST

वाराणसी. बीएचयू में मेस में खाने को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोपहर में छात्रों ने पुलिस पर पथराव के बाद पेट्रोल बम फेंका है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का गोला छोडऩा भी छोडऩा पड़ा है। परिसर में फायरिंग की भी आवाज आयी है। बीएचयू में जिस तरह से बवाल बढ़ रहा है उससे सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने भी यह मुद्दा उठा सकता है।
यह भी पढ़े:-जब बुजुर्ग महिला ने कहा कि आप इतने आदर से बोले रहे हैं साहब, अब नहीं होगा अतिक्रमण

बीएचयू में सुबह के बवाल के बाद दोपहर में एक बार फिर स्थिति बिगड़ गयी है। बिड़ला छात्रावास से पुलिस पर पथराव हुआ है जिसके बाद पुलिस ने अराजक तत्वों को पकडऩे के लिए दौड़ाया तो वह छात्रावास की छत पर चढ़ गये। छत से ही पुलिस पर पथराव करने लगे हैं। पुलिस पर पेट्रोल बम से भी हमला किया गया है। इसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस का गोला छोडऩा पड़ा है। परिसर में फायरिंग की भी आवाज आयी है। बवाल के समय बीएचयू प्रशासन के लोग नहीं दिख रहे हैं सिर्फ पुलिस प्रशासन ने ही मोर्चा संभाला है।
यह भी पढ़े:-BHU में मेस में खाने को लेकर बवाल, दर्जनों वाहनों को तोड़ा गया

परिसर में जमा है कई थानों की फोर्स
बीएचयू परिसर में कई थानों की फोर्स जमा है। शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आगमन होना है इसके चलते पुलिस प्रशासन किसी तरह से स्थिति को सामान्य करने में जुटा हुआ है। परिसर की स्थिति काफी गंभीर हो चुकी है। बताते चले कि सुबह मेस में खाने को लेकर बिड़ला व अय्यर छात्रावास के छात्रों में विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद दर्जनों की संख्या में बिड़ला छात्रावास के छात्र आये थे और अय्यर छात्रावास में घुस कर तोडफ़ोड़ की। दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना से नाराज छात्रों ने कार्रवाई की मांग को लेकर परिसर में धरना भी दिया है।
यह भी पढ़े:-शिवपाल ने जारी की प्रवक्ताओं की लिस्ट, सपा की इस दिग्गज महिला नेता का भी नाम शामिल

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश