10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी, इतिहास में दर्ज करायेंगे अपना नाम
Play video

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी, इतिहास में दर्ज करायेंगे अपना नाम

पुस्तक का किया विमोचन, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 9 Jun 2018, 6:49 PM IST

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यानथ शनिवार को दो दिवसीय दौरे के लिए बनारस पहुंच गये हैं। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे हैं और यहां पर पुस्तक का विमोचन कर चुके हैं और थोड़ी देर में इतिहास में दर्ज कराने के लिए निकल सकते हैं। सीएम योगी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये गये हैं।
यह भी पढ़े:-खुद था जेल में बंद और दूसरे बदमाश के नाम पर बीजेपी सभासद से मांग रहा था रंगदारी, क्राइम ब्रांच ने दो अपराधियों को पकड़ा


पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सीएम योगी का यह दौरा बेहद खास है। फ्लाईओवर हादसे को लेकर बनारस में जो हड़कंप मचा था उसके बाद से माना जा रहा है कि सीएम योगी के इस दौरे पर कुछ लोगों पर गाज गिर सकती है। लखनऊ से हेलीकॉप्टर से सीधे पुलिस लाइन पहुंचे थे और फिर सीएम योगी सर्किट हाउस रवाना हो गये थे। वहां पर आयोजित समारोह में श्रीमती विद्या सिंह की पुस्तक संभवामि युगे युगे पुस्तक का विमोचन किया है। इसके बाद वह पंचक्रोश के लिए रवाना हो सकते हैं। सीएम योगी के पंचक्रोश करने की जब से सूचना जिला व पुलिस प्रशासन को मिली है तब से युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है अब देखना है कि पंचक्रोश के दौरान की गयी तैयारियों से सीएम योगी कितना प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़े:-बस यह उपाय करें और वापस मिल जायेगा डूबा हुआ धन

चार घंटे में 25 किलोमीटर की यात्रा करेंगे सीएम योगी
अधिक मास में बनारस में पंचक्रोश का बेहद खास धार्मिक महत्व है। बनारस में 80 किलोमीटर में पंचक्रोश होता है लेकिन सीएम योगी २५ किलोमीटर तक ही पंचक्रोश की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह कुल 25 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यूपी में बीजेपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह के अतिरिक्त मायावती, मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव ने भी कभी सीएम रहते हुए पंचक्रोश नहीं किया है। सीएम योगी के पंचक्रोश करते ही उनका नाम नया रिकॉर्ड बन जायेगा। सीएम योगी से पहले कांग्रेस के नेताओं ने पंचक्रोश करके व्याप्त अव्यवस्था पर जमकर निशाना साधा था इसके बाद ही सीएम योगी के पंचक्रोश करने का कार्यक्रम तय हुआ।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी ने शुरू किया संपर्क फॉर समर्थन, दो कलाकारों से दिग्गज नेताओं ने की भेंट

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश