10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
सीएम योगी का बड़ा बयान , देश की जनता जानना चाहती है कि शास्त्री जी के साथ क्या हुआ था
Play video

सीएम योगी का बड़ा बयान , देश की जनता जानना चाहती है कि शास्त्री जी के साथ क्या हुआ था

यूपी सरकार करेगी सामने घाट पुल का नाम पूर्व पीएम के नाम पर रखने पर विचार, शास्त्री जी व उनकी पत्नी की प्रतिमा का भी हुआ लोकार्पण
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Sep 2018, 2:45 PM IST

वाराणसी. राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रामनगर में लाल बहादुर शास्त्री स्मृति संग्रहालय का लोकार्पण किया। मीडिया से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि पूर्व पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश व समाज के लिए प्रेरणा है। सामने घाट पुल का नाम पूर्व पीएम के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव मिल गया है जिस पर यूपी सरकार विचार करेगी। शास्त्री जी की दु:खद मृत्यु के बाद कई बाते सामने आयी थी ऐसे में देश की जनता जानना चाहती है कि शास्त्री जी के साथ क्या हुआ था।
यह भी पढ़े:-बीजेपी से जुड़े व्यापारी संगठन ने किया सीएम योगी के आगमन का विरोध, कहा नजर नहीं आ रहा विकास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के द्वितीय पीएम स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने देश को गौरवशाली नेतृत्व दिया था। रामनगर पूर्व पीएम की जन्मस्थली है और यहां पर आना सौभाग्य की बात होती है। पीएम नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व शास्त्री जी के परिवार के सहयोग से पूर्व पीएम के पैतृक भवन का स्मारक के रुप में लोकार्पण किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री व उनकी पत्नी श्रीमती ललित शास्त्री की प्रतिमा का भी लोकार्पण किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सभी के लिए प्रेरणा दायक है। उनके पैतृक भवन में रखी चीजे बतायेगी कि किस तरह गरीब घर में पैदा होने के बाद भी शास्त्री जी ने अध्ययन किया था। गंगा को पार करके पढऩे के लिए जाते थे। उन्होंने विपन्नता को कभी भी बाधक बनने नहीं दिया। जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को नयी दिशा दी थी। शास्त्री जी के कुशल नेतृत्व में ही देश की सेना ने 1965का युद्ध जीता था। देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में शास्त्री जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। यूपी सरकार संस्कृति विभाग के सहयोग से शास्त्री जी की स्मारक के लिए फंड की व्यवस्था करेगी। इससे यहां की व्यवस्था हमेशा चलती रही। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो अक्टूबर को शास्त्री जी की जयंती है हम लोग लखनऊ में शास्त्री भवन में जयंती पर माल्र्यापण का कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
यह भी पढ़े:-बनारस पहुंचे राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी, पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री स्मृति संग्राहलय का करेंगे उद्घाटन

देश की जनता जानना चाहती है कि शास्त्री जी के साथ क्या हुआ था
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के लोग शास्त्री जी के लिए अपार श्रद्धा भाव रखते हैं। शास्त्री जी की दु:खद मृत्यु के बाद कुछ घटनाक्रम सामने आये हैं। देश की जनता जानना चाहती है कि शास्त्री जी के साथ क्या हुआ था। रामनगर में लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर विकास कार्यों की समीक्षा के बाद कार्याकर्ताओं को संबोधित करने के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़े:-राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी ने किया लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्राहलय का उद्घाटन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश