
वाराणसी. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मस्जिद में नमाज पर दिये गये निर्णय के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद माना जा रहा है कि अब अयोध्या विवाद पर जल्द सुनवाई पूरी हो सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययनपीठ में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम योगी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी का बड़ा बयान , देश की जनता जानना चाहती है कि शास्त्री जी के साथ क्या हुआ था
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय सुनाया है वह बहुत महत्वपूर्ण है। 1994 में माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी इसी प्रकार की व्याख्या की थी। मुझे लगता है कि श्रीराम जन्मभूमि से जुड़ा हुआ कथित विवाद का जितना जल्दी समाधान हो जाये अच्छा है। यह देश के सौहार्द व समृद्धि के लिए आवश्यक भी है देश की बहुसंख्यक जनता इस मामले का बहुत जल्दी समाधान चाहती है। सीएम योगी ने कहा कि हमारी अपील है कि जल्दी से इस मामले का समाधान हो जाये। उन्होंने कहा कि जो लोग इस विवाद का समाधान नहीं चाहते हैं, वह जानबूझ कर कर देश के अंदर विवाद की स्थिति व न्यूजसेंस क्रिऐट करना चाहते हैं वह इस मामले में कही न कही रोड़ा अटका रहे हैं। सीएम योगी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को महत्वपूर्ण बताते हुए उसका स्वागत किया। साथ ही कहा कि हम लोगों को विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट बहुत जल्द ही इस मामले की सुनवाई पूरी करके अपना निर्णय देगा।
यह भी पढ़े:-यूपी में मनाये जायेंगे पांच कुंभ, सीएम योगी ने बताये कारण