7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रथम चरण के मतदान के बाद सीएम योगी का बड़ा ऐलान, विरोधी भी हुए परेशान

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 22 Nov 2017, 9:27 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से बुधवार को सीएम योगी ने प्रथम चरण के चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। टाउनहाल के मैदान से सीएम योगी ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद जो रूझान मिला है उससे विरोधी दल हवा में उड़ गये हैं। यूपी विधानसभा के बाद अब निकाय चुनाव में भी बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने वाला है।
यह भी पढ़े:-सपा व कांग्रेस के लिए फजीहत बन सकती है यह पार्टी, बीजेपी भी वोटों में करेगी सेंधमारी



सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी की पहचान सबसे अलग है। दुनिया की सबसे प्राचीनतम नगरी होने के साथ देश की सांस्कृतिक राजधानी भी है। देश के यशस्वी पीएम नरेन्द्र मोदी यहां के सांसद भी है वह चाहते हैं कि काशी को खुब विकास हो। तीन साल तक सपा सरकार ने काशी का विकास नहीं होने दिया। अब हमें मौका मिला है यदि नगर निगम में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता है तो यहां पर और तेजी से विकास होगा।
यह भी पढ़े:-इस टीचर को आप भी करेंगे सलाम, शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए दौड़ा दी दुरावल एक्सप्रेस

कावड़ यात्रा में बजवाया डीजे, करायी पृष्प वर्षा
सीएम योगी ने कहा कि पूर्व सरकार ने कावड़ यात्रा में डीजे बनाने से रोक दिया था। शंख बजाने तक की अनुमति नहीं थी। हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद हम लोगों ने कावड़ यात्रा में डीजे बनाने की अनुमति दी। कुछ लोगों ने कहा कि इससे बवाल हो सकता है तो हमने कहा कि यह शिव भक्त है और प्रभु शिव की अराधना के लिए जा रहे हैं किसी शवयात्रा में नहीं जा रहे हैं। डीजे बजाने की अनुमति देने के साथ पृष्प वर्षा भी करायी। प्रदेश में कही पर बवाल नहीं हुआ।
यह भी पढ़े:-फिल्म अभिनेता कमल हासन को लगा झटका, शुरू हुई परिवाद की सुनवाई

काशी को मिलेगी पावन पथ की सौगात
सीएम योगी ने कहा कि नगर निगम चुनाव से पहले ही काशी को पावन पथ की सौगात देने की स्वीकृति दे दी गयी है। यहां के प्रमुख मंदिरों को इस पथ से जोड़ा जायेगा। सीएम योगी ने कहा कि यूपी पुलिस अब अपराधियों पर कहर बन कर टूट रही है। अपराधियों पर सख्त कार्र्रवाई का असर हुआ है कि अपराधी यहां से पलायन कर रहे हैं। पश्चिम यूपी में पूर्व सरकारों में व्यापारी पलायन करते थे अब अपराधी भाग रहे हैं। हमारी सरकार सभी नागरिकों के सुरक्षा की गारंटी लेती है। सीएम योगी ने बनारस नगर निगम के ९० वार्ड के प्रत्याशियों का नाम जानने के साथ मेयर पद की प्रत्याशी मृदुला जायसवाल को भारी बहुमत से जिताने की अपील की है।
यह भी पढ़े:-आप को लगा झटका, अरविन्द केजरीवाल के प्रस्तावक रहे लोगों ने किया पार्टी का विरोध