2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के साथ अधिकारियों ने कर दिया खेल, दयाराम की जगह अमिर भाई आशाराम के यहां पर खिला दिया खाना

अधिकारियों ने सीएम को रखा धोखे में, आवास पर बिछाया गया था ग्रीन कार्पेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Apr 2018, 4:27 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रतापगढ़ के दौरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को धोखे में रहते हुए दयाराम सरोज की जगह उनके भाई लेखपाल आशाराम सरोज के घर पर ही भोजन कर दिया। इस खुलासे के बाद साफ हो जाता है कि यूपी सरकार का अधिकारियों पर कोई दबाव नहीं है और वह अपने सुविधा के लिए सीएम तक को धोखा दे सकते हैं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी विधायक का विवादित बयान, ममता बनर्जी को सुपर्णखा व राहुल गांधी को रावण बताया


सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ का दौरा किया था और वहां पर रात्रि विश्राम के दौरान दयाराम सरोज के यहां पर भोजन किया था। सीएम के भोजन करने वाली जगह पर ग्रीन कार्पेट बिछाया गया था और सीएम योगी खुद ही जमीन पर बिछाये गये गद्दे पर बैठ कर भोजन किया था। यूपी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह ने रसोई में जाकर रोटियां तक बनायी थी। सीएम योगी के इस दौरे की यह जानकारी मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंच चुकी है लेकिन यह कम लोगों को ही पता होगा कि सीएम योगी ने दयाराम सरोज की जगह उनके भाई लेखपाल आशाराम सरोज के यहां पर भोजन किया था। भोजन के बाद सीएम योगी ने बकायदे आशाराम के परिजनों के साथ सेल्फी भी ली थी।
यह भी पढ़े:-ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन को टैंकर के पीछे बदलना पड़ा कपड़ा, कारण जानकर रह जायेंगे दंग

अधिकारियों ने दिया सीएम योगी को धोखा
प्रतापगढ़ के अधिकारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण के दौरान यहां पर दलित के घर पर भोजन करने की जानकारी पहले ही मिल गयी थी। अधिकारियों ने रईस लेखपाल आशाराम के घर पर सीएम योगी के भोजन कराने की व्यवस्था की थी। इसका ग्रामीणों ने विरोध कर दिया था ग्रामीणों ने कहा कि करोड़पति लेखपाल आशाराम सरकारी कर्मचारी है इसलिए यहां पर सीएम को भोजन कराना सही नहीं होगा। इसके बाद अधिकारियों ने आशाराम के भाई दयाराम सरोज के यहां पर भोजन कराने की सूचना सभी को दी। ग्रामीण भी शांत हो गये कि अब सीएम आशाराम की जगह उनके भाई दयाराम के यहां पर भोजन केंगे। इसके बाद अधिकारियों ने भोजन कराने की सारी व्यवस्था रईस लेखपाल आशाराम के आवास पर करायी। दयाराम सरोज के परिवार को यहीं पर बुला लिया गया। दयाराम सरोज को सीएम को भोजन कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गयी। सीएम योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय पर दयाराम सरोज की जगह आशाराम के आवास पर पहुंच कर भोजन किया। यहां पर आशाराम सरोज के परिजनों के साथ सेल्फी खींचवायी और सभी लोगों समाज सेवा करने की बात भी कही। सीएम योगी के जाने के बाद अधिकारियों ने स्वीकार किया कि सीएम ने दयाराम सरोज की जगह आशाराम के आवास पर भोजन किया था।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के करोड़पति दलित के घर भोजन के लिए बिछा ग्रीन कार्पेट, स्वाति सिंह ने बनायी रोटियां, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश