10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी सरकार में ठगा महसूस कर रहे छात्र, लाखों को अब भी चुनावी वायदे पूरा होने का इंतजार

लोकसभा चुनाव से पहले नहीं दिया तोहफा तो बीजेपी को उठाना पड़ सकता है नुकसान, छात्रों को हो रहा नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 18 Apr 2018, 4:25 PM IST

CM Yogi Adityanath and Student

CM Yogi Adityanath and Student

वाराणसी. यूपी के लाखों छात्रों को आज भी बीजेपी सरकार के वायदे पूरा करने का इंतजार है। यूपी चुनाव प्रचार के समय बीजेपी ने जो संकल्प पत्र जारी किया था उसमे छात्रों से भी एक बड़ा वायदा किया था। बीजेपी सरकार को बने साल भर से अधिक का समय बीत गया है लेकिन बीजेपी ने अभी तक अपने चुनावी वायदे को पूरा नहीं किया है। खास बात है कि इस वायदे का नाम तक कोई बीजेपी नेता नहीं लेता है यदि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी ने अपने चुनावी वायदे को पूरा नहीं किया तो भगवा पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार की कथनी व करनी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में नहीं की कार्रवाई



यूपी चुनाव के समय बीजेपी ने छात्रों को लैपटाप व एक जीबी डाटा फ्री देने की घोषणा की थी। बीजेपी ने जो चुनावी वायदा किया था उसका नाम संकल्प पत्र रखा था। किसानों से कर्ज माफी से लेकर कई ऐसे वायदों का जिक्र संकल्प पत्र में किया गया था। बीजेपी को अपने संकल्प पत्र का बहुत फायदा हुआ था और यूपी चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है। सीएम योगी सरकार का साल भर से अधिक समय का कार्यकाल बीत गया है इसके बाद भी लाखों छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। अभी तक छात्रों को लैपटाव फ्री डाटा नहीं मिला है। पुराना सत्र भी खत्म होने वाला है और जल्द ही सभी जगहो ंपर नया सत्र शुरू हो जायेगा। छात्रों को सबसे अधिक डर इस बात है कि कही अधिक समय बीत गया तो उन्हें लैपटाप नहीं मिल पायेगा।
यह भी पढ़े:-पूरा होने वाला है पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा प्रोजेक्ट, विरोधी नहीं लगा पायेंगे आरोप

अखिलेश यादव ने किया था वायदा पूरा
सपा सरकार के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने वायदा पूरा करते हुए लैपटाप का वितरण किया था। लाखों छात्रों के पास आज भी सपा सरकार का दिया हुआ लैपटाप है। अखिलेश के बाद छात्रों को लैपटाप नहीं मिला है। आश्चर्य की बात है कि इस समय नेट पैक भी बहुत सस्ता हो चुका है इसके बाद भी छात्रों को लैपटाप व फ्री इंटरनेट नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को महाराज जी कहने वाले अमनमणि त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, आया यह निर्णय

लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ सकता है बीजेपी को नुकसान
लोकसभा चुनाव2019 में युवाओं का वोट बहुत निर्णायक साबित होने वाला है। अखिलेश यादव, मायावती , राहुल गांधी से लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी तक ने युवाओं का वोट अपने पक्ष में करने के लिए खास मेहनत कर रहे हैं। बीजेपी को लेकर युवाओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। चुनावी वायदा करने के बाद भी लैपटाप नहीं दिया गया है और सीबीएससीई पेपर लीक प्रकरण ने भी छात्रों की नाराजगी बढ़ायी है।
यह भी पढ़े:-स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती के शासन को सीएम योगी से अच्छा बता कर दिया यह संदेश, बीजेपी में मचेगा हड़कंप