बदमाशों को नहीं था पुलिस का खौफ, दो बार आकर मारी थी गोली
सीएम योगी आदित्यनाथ राज में बदमाश बैखोफ हो गये हैं। 30 सितम्बर की सुबह किसी काम से नीतेश तहसील गया था और जैसे ही वापस लौटने के लिए अपनी कार में बैठने जा रहा था कि पल्सर सवार दो बाइक आये और नीतेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। पहली बार गोली लगते ही नीतेश की मौत हो गयी थी इसके बाद बदमाश वहां से निकल कर थोड़ी दूर गये थे और फिर वापस आये। इसके बाद फिर से नीतेश को गोली मारी। इसके बाद हवा में फायरिंग करते हुए आराम से निकल गये।