पहले भी जेल जा चुका है पकड़ा गया गांजा तस्कर
एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद के अनुसार पकड़ा गया गांजा तस्कर राकेश सिंह निवासी ग्राम भुजहुआं, थाना खानपुर जिला गाजीपुर पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो जाता है। पुुलिस के अनुसार मौके से आजमगढ़ निवासी विजय यादव, हिटलर व सरोज राजभर फरार हो गये हैं, जिन्हें जल्द पकड़ा जायेगा। गिरोह का सरगना विजय यादव है। पूछताछ में पकड़ा गया गांजा तस्कर राजेश सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य पश्चिम बंगाल व उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी एंव आस-पास के जिले में सप्लाई करते हैं। इसी क्रम में लेढूपुर के पास हम लोग खड़े थे और गाड़ी से गांजा उतार कर ग्राहक को सप्लाई कर रहे थे कि पुलिस वहां पहुंच गयी थी। उसके अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गये, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने के चलते वह पकड़ा गया।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं अखिलेश यादव को देना होगा बड़ा इम्तिहान