22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमानत तुड़वा कर जेल गया डिप्टी जेलर अनिल त्यागी हत्याकांड का आरोपी

मऊ जिले में लेखपाल धीरज सिंह हत्याकांड में था वांछित था रमेश काका, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Mar 2019, 9:02 PM IST

Criminal Ramesh Singh Kaka

Criminal Ramesh Singh Kaka

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अपराधियों में पुलिस की दहशत दिखने लगी है। बनारस के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी हत्याकांड का आरोपी रमेश सिंह काका शुक्रवार को जमानत तुड़वा कर जेल चला गया है। गोपनीय तरीके से कचहरी पहुंच कर अधिवक्ता उपेन्द्र राणा के मार्फत रमेश सिंह ने अपर जिला जज (प्रथम) एनबी यादव की अदालत में जमानत तुड़वायी और न्यायिक अभिरक्षा में जेल चला गया।
यह भी पढ़े:-बीजेपी की सबसे महत्वपूर्ण सीट पर प्रत्याशी के ऐलान पर टिकी सभी दलों की निगाहे

मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कुसमौर गांव निवासी रमेश सिंह काका बनारस के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी हत्याकांड में आरोपी है। रमेश सिंह पर फरवरी में मऊ में हुई लेखपाल धीरज सिंह की हत्या में शामिल होने का भी आरोप है और मऊ पुलिस लेखपाल हत्याकांड में रमेश सिंह काका को खोज रही थी। माना जा रहा है कि पुलिस के हत्थे चढऩे से बचने के लिए ही रमेश का जमानत तुड़वा कर जेल चला गया है। प्रदेश की पुलिस ने चुनाव से पहले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया है ऐसे में रमेश काका को लगा कि जेल से बाहर रहने पर पुलिस से मुठभेड़ भी हो सकती है इसलिए अनिल त्यागी हत्याकांड में जमानत तुड़वा कर जेल जाने में ही अपनी भलाई समझी।
यह भी पढ़े:-रोहनिया पुलिस ने 55 लाख की अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

चर्चित डिप्टी जेलर अनिल त्यागी हत्याकांड में आरोपी है रमेश काका
रमेश काका पर चर्चित डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की हत्या में शामिल होने का आरोप है। 13 नवम्बर 2013 की सुबह लगभग 9 बजे कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार में बनारस के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की गोली मार कर हत्या की गयी थी। डिप्टी जेलर जिम से लौट रहे थे और बदमाशों ने गोली मार कर हत्या की थी। कैंट पुलिस की विवेचना में रमेश सिंह काका का नाम आया था। पुलिस ने रमेश सिंह काका को गिरफ्तार किया था बाद में वह दिसम्बर 2016 को जमानत पर जेल से बाहर आ गया था इसके बाद से वह अंडर ग्राउंड हो गया था और लेखपाल हत्याकांड में नाम आने के बाद से पुलिस की डर से जमानत तुड़वा कर जेल गया है।
यह भी पढ़े:-विधानसभा की तरह पूर्वांचल की 26 सीटों पर कर सकते हैं पीएम नरेन्द्र मोदी ताबड़तोड़ प्रचार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग