10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना होगा पूरा, 15अगस्त से गंगा में चलेगा क्रूज
Play video

पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना होगा पूरा, 15अगस्त से गंगा में चलेगा क्रूज

प्रतिदिन करायेगा काशी के घाटों का भ्रमण, गंगा में बढ़े जलस्तर से क्रूज चलने में होगी आसानी

Google source verification

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस में 15 अगस्त से वातानुकूलित डबल डेकर क्रूज चलने लेगा। गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिसके चलते क्रूज चलाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव पर ऐसे बैठ कर पूजा करने पर बीजेपी ने बोला था हमला, अब सीएम योगी ने खुद की ऐसे ही अराधना



 

 

पीएम नरेन्द्र मोदी ने जलपरिवहन को बड़ा सपना देखा है जो क्रूज चलने के साथ ही साकार होने लगेगा। बनारस से बांग्लादेश तक जलपरिवहन होना है। प्रथम चरण में बनारस से हल्दिया तक क्रूज चलाने की तैयारी है जो इसी साल से आरंभ हो जायेगी। गंगा में पर्यटकों के लिए अलकनंदा क्रूज आ गया है। यह क्रूज बेहद खूबसूरत है। पूरी तरह से वातानुकूलित इस क्रूज में यात्रियों को नाश्ता भी दिया जायेगा। स्टार्टअप इंडिया के तहत नार्डिक क्रूजलाइन ने पंचगंगा घाट से अस्सी घाट तक क्रूज चलाने की तैयारी की है जिसके तहत ही डबल डेकर क्रूज को मंगाया गया है।
यह भी पढ़े:-जब एसओ ने दिव्यांग को गोद में उठा कर बाबा दरबार में पहुंचाया, लगने लगे बोल बम के नारे

जलस्तर सही होने पर कैथी से चुनार तक चलेगा यही क्रूज
गंगा में बाढ़ के चलते जलस्तर में वृद्धि हुई है। अभी गंगा में डेजिंग नहीं हुई है। जलपरिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पहले ही कहा है कि डेजिंग के बाद गंगा में इतना अधिक जल होगा कि साल भर इसमे क्रूज चल सकते हैं। गंगा का जलस्तर सही हुआ तो कैथी से लेकर चुनार तक लोगों को क्रूज में घुमने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का स्वामी अग्रिवेश पर हमले पर बड़ा बयान, कहा मारपीट करने वालों की हो सकती सत्ता पर मजबूत पकड़

750 रुपये है प्रति व्यक्ति का किराया, पार्टी का भी होगा आयोजन
क्रूज में प्रति व्यक्ति किराया 750 रुपये रखा गया है। क्रूज को धार्मिक आयोजन के साथ पार्टी, वैवाहिक कार्यक्रम आदि के लिए भी बुक किया जा सकेगा। काशी आने वाले देशी व विदेशी पर्यटक अभी तक नौका विहार ही कर सकते थे लेकिन अब उन्हें क्रूज में भी घूमने का मौका मिलेगा। इससे पर्यटन में वृद्धि की भी उम्मीद की जा रही है।
यह भी पढ़े:-आसान नहीं होगा बीजेपी का टिकट लेना, ऐसे दिखानी होगी ताकत