8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी में डेंगू का कहर, बीएचयू के आसपास का इलाका बना डेंजर जोन, स्वास्थ्य विभाग ने जताई चिंता

Dengue Outbreak in Varanasi BHU Hospital. प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीक्ष क्षेत्र वाराणसी में डेंगू (Dengue) ने कहर बरपाया है। जिले में बाढ़ के बाद पानी तो ज्यादातर इलाकों से उतर गया है लेकिन अब जलजमाव के कारण डेंगू ने आतंक मचा दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में डेंगू के 74 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 31 Aug 2021, 3:25 PM IST

Dengue Outbreak in Varanasi BHU Hospital

Dengue Outbreak in Varanasi BHU Hospital

वाराणसी. Dengue Outbreak in Varanasi BHU Hospital. प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीक्ष क्षेत्र वाराणसी में डेंगू (Dengue) ने कहर बरपाया है। जिले में बाढ़ के बाद पानी तो ज्यादातर इलाकों से उतर गया है लेकिन अब जलजमाव के कारण डेंगू ने आतंक मचा दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में डेंगू के 74 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। शहर की 35 कॉलोनियां-मोहल्ले डेंगू से प्रभावित हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का कहना है वाराणसी में डेंगू की पहली चल रही है। दवा का छिड़काव और साफ सफाई कर इस पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन अगर यह दूसरी या तीसरी स्टेज पर पहुंचता है तो अस्पतालों को प्लेटलेट्स और इंजेक्शन की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

हालातों को देखते हुए चिंता

आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट पहले से ही डेंगू की चपेट में आ गए हैं। दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के करीब दस से अधिक रेजिडेंट डेंगू के चपेट में हैं और अपना इलाज करा रहे हैं। रेजिंडेट्स ने प्रभारी कुलपति को संकाय में बढ़े मच्छरों को लेकर पत्र लिखा था। वाराणसी में भयावह होते हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, नगर-निगम, क्षेत्रिय विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और सौरभ श्रीवास्तव, बीएचयू अस्पताल प्रशासन और जलकल विभाग की बैठक बुलाई गई, जिसमें पूरे शहर में एंटी लार्वा छिड़काव की बात पर सहमति बनी। बैठक में यह भी कहा गया कि तत्काल ऐसे स्थानों को चिन्हित कर पानी हटाया जाए जहां जलजमाव की स्थिति है।

बनारस के 35 एरिया डेंगू से प्रभावित

बनारस में सामने घाट, लंका, भगवानपुर, छित्तूपुर, नगवां, बीएलडब्ल्यू, राजेंद्र विहार कॉलोनी, अस्सी, भदैनी, कबीरचौरा, शिवाला, खोजवा, फुलवरिया, सुंदरपुर, रवींद्रपुरी, नरिया, सेंट्रल जेल, दुर्गाकुंड, सीर गोवर्धन समेत कुल 35 एरिया सबसे ज्यादा डेंगू से प्रभावित हैं। बनारस के अन्य सरकारी अस्पतालों की हालत भी दयनीय बनारस के अन्य अस्पतालों के हाल भी कमोबेश ऐसे ही हैं। मंडलीय अस्पताल कबीर-चौरा में दस बेड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है। प्रोटोकॉल के हिसाब से मरीजों को बेड पर मच्छरदानी लगाने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें: अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में पुलिस प्रताड़ना का आरोप

ये भी पढ़ें: कितने वर्षों का राजनीतिक जीवन, समाज के लिए क्या किया, परिवार आदि की दीजिए जानकारी, खूबियां गिनाइए मिलेगा बसपा का टिकट