8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौवों के बाद मृत मिली दर्जनभर गिलहरियां, आम के बगीचा में मिला शव

- बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच गिलहरियों की मौत - आम के बगीचे में मिले शव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 11 Jan 2021, 12:46 PM IST

कौवों के बाद मृत मिली दर्जनभर गिलहरियां, आम के बगीचा में मिला शव

कौवों के बाद मृत मिली दर्जनभर गिलहरियां, आम के बगीचा में मिला शव

वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच रविवार सुबह दर्जनभर गिलहरियां मृत पायी गई हैं। ग्रामीणों ने गिलहरियों की मौत की सूचना पुलिस में दी। तहसीलदार से सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गिलहरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा केंद्र पर ले गए।

मिर्जामुराद थानांतर्गत गुरुदासपुर गांव में पिचमार्ग के किनारे कोर्री गांव निवासी सूर्यबली सिंह, त्रिभुवन व सुभाष का आम का बगीचा है। रविवार सुबह ग्रामीण सुबह जब बगीचे की ओर गए तो पेड़ के नीचे जगह-जगह दर्जनभर गिलहरियां मृत पड़ी मिलीं। इस बात की जानकारी तहसीलदार को दी गई। तहसीलदार के निर्देश पर वन विभाग के वनरक्षक किरण कपूर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बगीचे में मृत पड़ी गिलहरियों के शव को बोरी में भरकर पोस्टमार्टम के लिए जक्खिनी पशु चिकित्सा केंद्र ले गए। वन रक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गिलहरियों की मौत का कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन आया है। आशंका जताई गई है कि बगीचे के बगल में स्थित खेत में लगी मटर की फसल पर कीटनाशक दवा के छिड़काव के बाद उसे खाने से गिलहरियों की मौत हुई होगी।

ये भी पढ़ें:पोल्ट्री कारोबार हुआ प्रभावित, अंडे और चिकन के दाम में भारी गिरावट, 20 फीसदी हुए सस्ते

ये भी पढ़ें:पूर्वांचल में पक्षियों की मौत बनी संदेह, आसमान से अचानक मर कर गिरने लगे कौवों की मौत से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, बर्ड फ्लू का भय