
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पुलिस का कहर अब बदमाशों पर बरपने लगा है। बुधवार की रात सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश रामबाबू घायल हो गया है,जबकि 12 हजार का इनामी बदमाश दीपक वर्मा अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब रहा। बदमाशों द्वारा चलायी गयी गोली से क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह बाल-बाल बच गये। गोली सीधे बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगने से बड़ी अनहोनी टल गयी। मौके पर पहुंचे एसएसपी आरके भारद्वाज ने एनकाउंटर स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से .32 बोर की पिस्टल व लूटी गयी बाइक बरामद की है। फरार बदमाश को पकडऩे के पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
यह भी पढ़े:-आईजी जोन ने यातायात पुलिसकर्मियों को बांटा स्वास्थ्य सुरक्षा किट, मौसम के साथ प्रदूषण से होगी रक्षा
क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश सिंहपुर क्षेत्र में मौजूद हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने सबसे पहले सारनाथ पुलिस को सूचना दी और बदमाशों को पकडऩे के लिए निकल गये। क्राइम ब्रांच व सारनाथ पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए घेराबंदी कर दी। इसी बीच बदमाशों को पुलिस के आने की जानकारी मिल गयी। बदमाशों ने तुरंत ही पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच व पुलिस ने पोजिशन संभालते हुए बदमाशों पर पलटवार किया। लगभग 30 राउंड फायरिंग के बाद एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। जबकि अंधेरे का लाभ उठा कर दूसरा बदमाशा भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने जब घायल बदमाश को पकड़ा तो पता चला कि वह २५ हजार का इनामी रामबाबू यादव है जिस पर हत्या, लूट, गैंगस्टर सहित विभिन्न थानों में २० से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तुरंत ही घायल बदमाश को दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति ठीक है। मौके पर पहुंचे एसएसपी आरके भारद्वाज ने एनकाउंटर स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को शाबाशी देने के साथ ही पुरस्कृत करने की घोषणा की।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी विधायक के भाई की गुंडई, पुलिस चौकी जलाने की धमकी के साथ दी जमकर गाली
मुन्ना बजरंगी के शूटर रहे बाबू यादव का भांजा है रामबाबू यादव
मुन्ना बजरंगी के खास शूटर माने जाने वाले बाबू यादव का भांजा रामबाबू यादव है। एक समय में बाबू यादव की बहुत दहशत थी बाद में वर्ष 2010 में पुलिस मुठभेड़ में बाबू यादव मारा गया था। इसके बाद रामबाबू यादव का छोटा भाई श्याम बाबू भी जयरायम की दुनिया में उतर गया था और वर्ष 2013 में बीजेपी नेता दयाशंकर मिश्र के उपर हुए हमले के दौरान क्रास फायरिंग में मारा गया था इसके बाद से रामबाबू यादव भी अपराध की दुनिया में आ गया। पुलिस मुठभेड़ में मारे गये सन्नी सिंह गिरोह में भी रामबाबू शामिल रहा। रईस बनारसी से अपराध की दुनिया का कहकहरा भी सीखा है। कोतावाली थाना क्षेत्र के मध्यमेश्वर निवासी रामबाबू यादव पर हत्या के भी मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने उन्नाव गैंगरेप को लेकर किया बड़ा निर्णय
क्राइम ब्रांच दे रही गोली का जवाब गोली से
क्राइम ब्रांच अब अपराधियों की गोली का जवाब गोली से देने में जुट गयी हैं। कुछ माह पूर्व ही बीएचयू प्रोफेसर से रंगदारी मांगने वाले बदमाश को भी क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा था इसके बाद रामबाबू यादव को गिरफ्तार किया गया है जल्द ही और अपराधियों पर भी क्राइम ब्रांच की गाज गिर सकती है। पुलिस के नये रुख से अपराधियों में कानून का खौफ बढऩा तय हैं।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा में बाहुबलियों का साथ पड़ा सीएम योगी पर भारी, बीजेपी को जमकर हो रही किरकिरी