9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
जेसीबी से ढहाये गये दर्जनों अतिक्रमण, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Play video

जेसीबी से ढहाये गये दर्जनों अतिक्रमण, क्षेत्र में मचा हड़कंप

संयुक्त टीम ने मलदहिया से चौकाघाट तक चलाया अभियान, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Jan 2018, 4:39 PM IST

वाराणसी. जिला प्रशासन की संयुक्त टीम को अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। बुधवार को मलदहिया से लौहा मंडी होते हुए तेलियाबाग तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत दर्जना अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। नगर निगम का दावा है कि पहले ही लोगों को अतिक्रमण हटाने को कहा दिया गया था, जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था जेसीबी से उनकी दुकान को ढहा दिया गया। इसके चलते कई लोगों को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ा है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना नवम्बर में होगा पूरा, विरोधियों के पास नहीं होगा जवाब


जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ से ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में मलदहिया के जय सिंह चौराहे से लौहा मंडी होते हुए तेलियाबाग तक अभियान चलाने के लिए टीम पहुंची है। जिन लोगों ने पहले ही अतिक्रमण हटा दिया था उनका नुकसान होने से बच गया। कई लोग ऐसे थे जिन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया था। मौके पर पहुंचे दस्ते ने जेसीबी से ऐसे अतिक्रमण को हटा दिया। स्थानीय लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। कई दुकानदार ऐसे थे जो वर्षों से अपनी गुमटी लगा कर धंधा करते थे और जेसीबी से जब उनकी दुकान ढहायी गयी तो उन लोगों को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। इसके चलते हजारों रुपये का नुकसान हो गया है।
यह भी पढ़े:-चेतगंज पुलिस ने 14 लाख की बंद करेंसी के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

जेसीबी से ढहाये गये दर्जनों अतिक्रमण, क्षेत्र में मचा हड़कंप
IMAGE CREDIT: Patrika

स्थानीय पुलिस की चेतावनी फिर हुआ अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई
चेतगंज सीओ सत्येन्द्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया हुआ है। सीओ ने अतिक्रमण हटाने के बाद स्पष्ट कर दिया है कि यदि फिर से अतिक्रमण होता है तो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अभियान के चलते पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति मची हुई है। स्थानीय दुकानदार अपनी गुमटी लेकर इधर-उधर भागने में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को लिखा खून से पत्र, कहा फिल्म पद्मावत रिलीज हुई तो पीएम मोदी के कार्यालय के सामन कर लूंगा आत्महत्या