2019 चुनाव में विकास गिनाने की हड़बड़ी बंद हो
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता बल्लभाचार्य पांडेय ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि तेज गति से विकास करके आगामी लोकसभा चुनाव में विकास कार्यों की बड़ी सूची दिखाने की होड़ में इतना तेज विकास नही चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि सब काम मार्च 2019 से पहले ही पूरा कर लेने की आप लोगों की जिद पता नही अभी और कितनी जिंदगियां लेगी। वर्तमान में संचालीत प्रायः सभी योजनाएँ जल्दीबाजी के चक्कर में घोर लापरवाही की शिकार हो रही हैं। विकास की तमाम परियोंजनाएं एक साथ संचालित होने के कारण उनका समुचित निरीक्षण संबंधित अधिकारियों द्वारा नही संभव हो पा रहा है। मानकों की अनदेखी ऊर्जा गंगा, आईपीडीएस, ओवर ब्रिज, फ्लाइओवर, गंगा पाथवे आदि परियोजनाओं में संभावित बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। ऐसे में आपसे अपील है सभी संचालित योजनाओं के मानको की कड़ी विवेचना कराई जाय ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।