
वाराणसी फ्लाईओवर हादसा
वाराणसी. यूपी के वाराणसी में हुए फ्लाई ओवर हादसे में दर्जन भर से ज्यादा की मौत हो गयी। हादसे के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक ने इस हादसे पर दुख जताया और टि्वट कर तेजी से राहत व बचाव कार्य का निर्देश दिया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे की जांच के लिये कमेटी भी गठित कर दी है। उन्होंने वाराणसी के अधिकारियों से 24 घंटे में हादसे पर रिपोर्ट मांगी है।
हादसे के बाद प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम केशव मौर्य, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव , राज बब्बर, आप नेता संजय सिंह समेत कई नेताओं ने टि्वट कर हादसे पर दुख जताया।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने टि्वट कर हादसे पर दुख जताया, लिखा कि इस हादसे के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और हादसे के लिये राहत व बचाव कार्य की मॉनिटरिंग करने और प्रभावितों की ज्यादा से ज्यादा मदद का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया और राहत-बचाव व मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने टि्वट किया...
"#UPCM श्री #YogiAdityanath ने वाराणसी में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर दुख जताया है और उन्होंने जिला प्रशासन को तेजी से बचाव कार्य करते हुए लोगों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 कुछ ही देर में वाराणसी पहुंचेंगे।"
"वाराणसी में कैण्ट स्टेशन के सामने निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूँ।"
"जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे तत्काल प्रभावितों को हर सम्भव सहायता प्रदान करें।"
केशव प्रसाद मौर्य ने टि्वट किया...
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने टि्वट किया...
"ओवर ब्रिज के बीम गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है सरकार तत्कालिक रूप से हर प्रकार के #राहत और #बचाव कार्य कर रही है पीड़ितों के साथ हमारी पूरी संवेदना है इस घटना के जो भी दोषी होंगे उन्हें किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा @BJP4UP @BJP4India"
"#वाराणसी_हादसा... घटनास्थल पर सरकार की पूरी मुस्तैदी है घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैl ईश्वर से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों की आत्मा को शांति तथा परिजनों को इस दुख से उबरने की सहन शक्ति प्रदान करें @BJP4UP @BJP4India"
"#वाराणसी_हादसा फ्लाईओवर गिरने के कारणों की जाँच के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच समिति का हुआ गठन l समिति को 48 घण्टे के अंदर सुस्पष्ट और विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गए है, बचाव हेतु #सेना और #एनडीआरएफ की 7 टीम वाराणसी पहुंच चुकी है । @BJP4UP"
अखिलेश यादव ने टि्वट किया...
"वाराणसी में पुल के हादसे में लोगों को बचाने के लिए मैं वहाँ के अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे बचाव दल के साथ पूरा सहयोग करें और सरकार से ये अपेक्षा करता हूँ कि वो केवल मुआवज़ा देकर अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं भागेगी बल्कि पूरी ईमानदारी से जाँच करवायेगी."
"ये है देश की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले संसदीय क्षेत्र में विकास की सच्चाई. ये हाल तब है जबकि प्रदेशीय मंत्री यहां लगातार तथाकथित निरीक्षण करने आते रहे हैं. ये हादसा एक ऐक्सिडेंट है या भ्रष्टाचार का परिणाम, आज प्रदेश की सरकार को ये जवाब वाराणसी की जनता को देना ही होगा."
आप नेता संजय सिंह ने टि्वट किया...
"अत्यंत दुखद है ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे।"
"बेहद दु:खद घटना है, लापरवाही और भ्रष्टाचार ने बेगुनाहों की जान ले ली 😞 मुख्यमंत्री @myogiadityanath से मांग है कि, मृतकों के परिवाजनों को 25 लाख रुपए की सहायता और सरकारी नौकरी , साथ ही घायलों को 5 लाख की सहायता और घायलों के समुचित ईलाज की व्यवस्था प्रदेश सरकार सुनिश्चित कराएं।"
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने टि्वट किया...
"#वाराणसी हादसे में जिनके प्रियजनों की जानें गईं हैं उनके साथ संवेदना प्रकट करता हूं । यूपी सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रूपये का मुआवज़ा नाकाफ़ी है । प्रधानमंत्री अपने चुनावक्षेत्र के लोगों का दर्द सुनें और जायज़ मुआवज़ा दें ।"
Published on:
16 May 2018 01:10 pm
