10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेशी जोड़े ने हिन्दू रीति से की शादी, कहा भारतीय सभ्यता का दुनिया में जवाब नहीं

14 माह का बेटा भी था साथ, पांच साल से था दोनों में प्रेम संबंध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Dec 2019, 8:25 PM IST

Foreign couple

Foreign couple

वाराणसी. भारतीय सभ्यता व यहां की रीति-रिवाज का जादू विदेशी लोगों के भी सिर चढ़ कर बोल रहा है। गुरुवार को एक विदेशी जोड़े ने हिन्दू रीति से शादी की। विधि-विधान से शादी की सारी रस्मे पूरी की गयी। सात फेरे लेकर दोनों ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ देने का वायदा किया। विदेशी जोड़े की शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
यह भी पढ़े:-भगवान बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल सरनाथ में मिलती है इतनी शांति, बार-बार जाने का करेगा मन

फ्रांस की मारिन व लोद्रियां पिछले पांच साल से प्रेम संबंध में थे। दोनों पांच बार भारत आ चुके थे। उन्हें भारतीय संस्कृति बहुत पसंद है। बनारस भी आ चुके थे और निर्णय किया था कि शादी करेंगे तो हिन्दू रीति-रिवाज से। बनारस में ही शादी करने के लिए वह लोग शिवाला इलाके के सूर्योदय हवेली गये थे। जहां पर शादी की सारी तैयारी की गयी थी। लगभग तीन घंटे तक शादी की सारी रस्मे पूरी की गयी। ताक-पात से लेकर सिंदूर दान, फेरे व कन्यादान तक किया गया। स्थानीय लोगों ने विदेशी जोड़े की शादी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पंडित डा.अनिल चतुर्वेदी ने मंत्रोचार कर दोनों का नाता सात जन्मों के लिए जोड़ दिया। लोद्रियां और मारिन का 14 माह का बच्चा भी है जो अपने माता-पिता के शादी का गवाह भी बना। शादी होने की खुशी युगल जोड़ी पर देखी जा सकती है। गाइड के माध्यम से लोद्रियां ने बताया कि भारत का सभ्यता उन्हें बहुत अच्छी लगती है यह हमारे हृदय में बस गयी है। पहले ही सोचा था कि बनारस आकर हिन्दू रीति से शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि बनारस हमें बहुत पसंद है यहां पर रहने के बारे में भी सोचते हैं। उन्होंने कहा कि वह विदेश में जाकर यहां के सभ्यता व संस्कार की जानकारी सभी को देंगे। भारतीय सभ्यता में शादी हमेशा के लिए होती है एक दिन के लिए नहीं होती है। उन्होंने कहा कि वह दोस्तों से भी ऐसी शादी करने को कह रहे हैं ताकि समाज को टूटने से बचाया जा सके।
यह भी पढ़े:-Travel-वातानुकूलित होगी ई-बस, इतना हो सकता है किराया