
वाराणसी. भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत के लिए सभी उपाय करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में मानसून के लिए लोगों ने मेंढक और मेंढकी की शादी करायी है। विधि-विधान से शादी की सारी रस्मे पूरी की गयी है। साथ ही मंत्रों का जाप भी किया गया है। देखने वाले जब इस शादी को देखे तो चकित रहे गये। नवविवाहित जोड़ों ने भी शादी में भाग लेकर बारिश होने की प्रार्थना की है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का हाल, गंगा किनारे ही पेयजल के लिए हाहाकार
धार्मिक मान्यता है कि मेंढक व मेंढकी की शादी करने से इन्द्रदेवता प्रसन्न होते हैं और झमाझम बारिश होती है। मिसिर बाबा के मंदिर में अनोखे ढंग से शादी करायी गयी है। स्थानीय लोगो ने भी शादी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है। शादी की पूरी रस्म करायी गयी है और ढाई घंटे की शादी के दौरान सभी मंत्र जाप हुए है। मेंढक व मेंढकी की फोटो के साथ ढोल-नगाड़े पर लोग नाचते चल रहे थे। गंगाजल, फूल-माला से लेकर रस्म पूरी करने वाली सारी चीजों का प्रयोग किया गया। अपने आप में अनोखी इस शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी। शादी के सारे मंत्र पढऩे के बाद मेंढक व मेंढकी को शादी के बंधन में बांध दिया गया। आयोजकों ने कहा कि बारिश नहीं हो रही है। मानसून आने में लेट कर रहा है। गर्मी व पानी की कमी से सभी परेशान है ऐसे में हम लोगों ने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मेंढक व मेंढकी की शादी करायी है जिससे पूर्वांचल में बारिश होने लगे। यह एक टोटका है जो सफल साबित होता है। नवविवाहित जोड़ों ने भी शादी में शामिल होकर बारिश के लिए दुआ मांगी है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार ने नहीं बनवायी सड़क तो यूपी के कैबिनेट मंत्री ने कड़ी धूप में खुद चलाया फावड़ा
बारिश नहीं होने से परेशान है लोग
बनारस में बारिश नहीं होने से लोग बेहद परेशान है दिन में तेज धूप व उमस के चलते लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में बारिश व आंधी से फौरी राहत मिल रही है लेकिन शहर के लोगों को बारिश की बूंद नहीं नसीब हो रही है ऐसे में मेंढक व मेंढकी की शादी करके बारिश के लिए दुआ मांगी गयी है।
यह भी पढ़े:-भीषण गर्मी से नहीं मिल रही राहत, बारिश के लिए अब इतने दिनों का इंतजार