22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में गयी मोदी समर्थक छात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया बदसलूकी का आरोप

अस्सी घाट पर हुई घटना, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 20 Mar 2019, 3:24 PM IST

BJP supporter

BJP supporter

वाराणसी. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में गयी पीएम नरेन्द्र मोदी की समर्थक एक छात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर वहां पर कुछ देर हंगामे की स्थिति रही। मौके पर उपस्थित भेलूपुर थाना प्रभारी ने छात्रा को वहां से हटा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। छात्रा का कहना है था कि वह कार्यक्रम में थी इसी बीच कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पास आये और बदसलूकी की।
यह भी पढ़े:-रामनगर में प्रियंका गांधी का हुआ भव्य स्वागत, सेल्फी लेने की मची रही होड़

प्रियंका गांधी का अस्सी घाट पर सांची बात कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच एक निजी कॉलेज में बीकाम की छात्रा नमो अगेन टीशर्ट पहन कर कार्यक्रम में पहुंची थी। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ता चौकीदार से जुड़ा हुआ नारा बोलने लगे। छात्रा का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता उसके पास आये और नारेबाजी करने लगे। इसकी बाद एक कार्यकर्ता ने उसके साथ बदसलूकी की। छात्रा ने इस बात को लेकर नाराजगी जतायी। मीडिया के लोगों को जब छात्रा के आरोपों की जानकारी हुई तो वह सच्चाई जानने पहुंच गये। छात्रा ने कहा कि वह कॉलेज में पढ़ती है और वह कार्यक्रम देखने आयी थी लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उसके साथ बदसलूकी की। दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता का कहना है कि वह बीजेपी कार्यकर्ता है और कार्यक्रम को बिगाडऩे के लिए नमो अगेन टीशर्ट पहन कर आयी थी। भेलूपुर थाना प्रभारी नागेश सिंह का कहना है कि छात्रा आचार संहिता का उल्लंघन कर रही थी। किसी राजनीतिक कार्यकर्ता के कार्यक्रम में दूसरी पार्टी के कार्यक्रम में जाना भी नियमों का उल्लंघन है छात्रा नहीं मानेगी तो हिरासत में ले लिया जायेगा। छात्रा ने इन आरोपों से इंकार किया है और कहा कि अस्सी घाट किसी की निजी सम्पत्ति नहीं है इसलिए कोई भी जा सकता है।
यह भी पढ़े:-प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट, पीएम मोदी के नारे लगाने पर बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग