नगर निगम के द्वितीय चरण के चुनाव के लिए २६ नवम्बर को मतदान होना है। मतदान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी शनिवार से ही लग गयी है। पुलिस लाइन, पहडिय़ा मंडी आदि जगहों से पोलिंग पार्टी रवाना हो चुकी है। सरकारी कर्मचारियों को सुबह से ही उपस्थिति दर्ज करानी होती है। दिन भर पुलिस लाइन में डटे कर्मचारियों को प्रशासन की तरफ से भोजन व पानी नहीं मिलता है यह हम नहीं कर रहे हैं। पुलिस लाइन में उपस्थिति कर्मचारियों ने अपनी व्यथा सुनायी है। घंटों मशक्कत करने के बाद कर्मचारियों को ईवीएम व चुनाव संबंधित दस्तावेज मिलते हैं इसके बाद वह बस से मतदान केन्द्र के लिए रवाना हो जाते हैं। आम तौर पर सरकारी स्कूलों को ही मतदान केन्द्र बनाया जाता है। कर्मचारी इन जगहों पर चुनाव से एक दिन पहले पहुंच जाते हैं और सारी रात बूथ पर ही गुजारनी पड़ती है। मतदान केन्द्र पर भोजन, पेयजल व पानी का भारी संकट रहता है ऐसे में कर्मचारियों को अपने जुगाड़ से भोजन व पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के मंत्री का फिर विवादित बयान, कहा कोई शराब पिलाये तो पी लो और....