21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
शिक्षकों की रिटायरमेंट आयु को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, भर्ती में हुई अनियमिता पर सीएम योगी सरकार का किया बचाव
Play video

शिक्षकों की रिटायरमेंट आयु को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, भर्ती में हुई अनियमिता पर सीएम योगी सरकार का किया बचाव

काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद मीडिया से की बात, जानिए क्या है कहानी

Google source verification

वाराणसी. प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शिक्षकों की रिटायरमेंट आयु को लेकर मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राज्यपाल ने मीडिया से बात की। प्रदेश में शिक्षक भर्ती व कई परीक्षाओं में हुई अनियमिताओं पर डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा को बचाव करते हुए दिखे।
यह भी पढ़े:पीएम मोदी ने कहा काशी में बार-बार आवे का मन करेला, लगाये हर-हर महादेव के नारे

शिक्षक भर्ती में हुई अनियमिता पर कहा कि जो भी गलती हो रही है पहले हुई हो या अभी हुई है। डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा काबिलियत के साथ सभी चीजों को देख रहे हैं निर्णय करे हैं। वह अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं। यदि आप लोगों को भी कोई शिकायत हो तो मुझसे भी कह सकते हैं उस पर कार्रवाई होगी। मैं खुद महाराष्ट्र सरकार व केन्द्र में शिक्षा मंत्रालय देख चुका है। पीएम मोदी के चार साल का कार्यकाल व विपक्ष के हमले पर कहा कि राज्यपाल होने के नाते इस संदर्भ में मेरा कुछ कहना ठीक नहीं है। चुनाव का माहौल शुरू हो जायेगा। पक्ष व विपक्ष एक-दूसरे पर हमले करते रहेंगे। मेरा पद संवैधानिक है राज्यपाल का पद है इसलिए राजनीतिक पार्टियों की शाब्दिक लड़ाई से बहुत दूर रहता हूं। राज्यपाल से पूछा गया कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की रिटायरमेंट आयु 62 से 65 वर्ष करने व वीसी का कार्यकाल पांच वर्ष करने की योजना पर क्या हो रहा है तो राज्यपाल राम नाईक ने इन प्रश्रों को खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही चीजों पर तेजी से काम हो रहा है। राज्यपाल के सकारात्मक संदेश से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले शिक्षकों को बड़ी सौगात मिल सकती है। बताते चले कि विश्वविद्यालय के शिक्षको के सातवां वेतन आयोग व रिटायरमेंट आयु बढ़ाने की दो बड़ी मांग है जिसमे से सातवां वेतन आयोग देने की सीएम योगी सरकार ने संस्तुति कर दी है जबकि रिटायरमें आयु को लेकर अभी कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े:-जब कक्षा पांच की छात्रा ने पीएम नरेन्द्र मोदी से पूछा, गोद लिए गांव में क्यों नहीं आये