10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक तरफ एडीजी व आईजी की पैदल गश्त, तो दूसरी तरफ मनबढ़ो की फायरिंग

चेन स्नेचिंग का वीडियो वायरल होने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में हो रहे ताबड़तोड़ क्राइम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Jun 2018, 12:35 PM IST

Ghayal

Ghayal

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में ही कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोगों में सुरक्षा का भाव लाने के लिए खुद ही एजीडी जोन व आईजी रेंज पैदल ही सड़क पर गश्त करते हैं तो दूसरी तरफ चौक थाना क्षेत्र के नई सड़क में आपसी विवाद को लेकर फायरिंग हो गयी। गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुई पांच बड़ी घटना जो बताती है कि सीएम योगी सरकार की नहीं है हनक


बनारस में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गयी है। ताबड़तोड़ अपराध से पहले ही पुलिस बैकफुट पर आ चुकी है। लक्सा थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा अलसहा सटा कर महिला से चेन लूटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद भी अपराधियों पर पुलिस अपनी हनक नहीं दिखा पायी। ईद व लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए एडीजी जोन व आईजी रेंज खुद ही शहर की सड़कों पर पैदल गश्त कर रहे थे लेकिन अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि उन पर पुलिस की गश्त का जरा भी असर नहीं हो रहा। नई सड़क में आपसी विवाद के चलते दो पक्ष भिड़ गया था। बीच बचाव कर रहे सलीम फाटक निवासी हाजी मोहम्मद इस्लाम (34) पर कुछ लोगों ने गोली चला दी। गोली सीधे युवक के हाथ में लगी। ईद की खरीदारी के चलते नई सड़क पर लोगों की काफी भीड़ थी और गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गयी थी। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के करीबी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। गोली चलने की घटना को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया है अब देखना है कि इस मामले में क्या कार्रवाई हो सकती है।
यह भी पढ़े:-अब पुलिस थानों पर तैनात होंगे चार इंस्पेक्टर, सबको मिला अलग काम

अपराधियों का नहीं मिलता सुराग, नाबालिग को हथकड़ी पहना कर सप्ताह भर रखा जाता थाना
बनारस पुलिस की स्थिति ऐसी हो गयी है कि अपराधियों का सुराग खोजना भी कठिन होता है। लक्सा प्रकरण में अपराधियों का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस उनकी पहचान नहीं कर सकी है और अपराधियों की पहचान के लिए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर जारी करना पड़ा है जबकि दूसरी तरफ मिर्जामुराद थाने में एक किशोर को पूछताछ के नाम सप्ताह भर से हथकड़ी बांध कर अवैध ढंग से थाने पर रखा गया था। पुलिस सप्ताह भर चोरी के एक मामले में किशोर से पूछताछ कर रही थी जबकि कानून के मुताबिक किसी को २४ घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखा नहीं जा सकता है इसके बाद भी पुलिस ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए किशोर को सप्ताह भर से अवैध ढंग से हिरासत में रखा था। थाने में हडकड़ी पहने किशारे की फोटो सोशल मीडिया में वायरल नहीं होती तो किसी को पुलिस के इस कृत्य की जानकारी तक नहीं होती। आम आदमी अपराध करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाती है लेकिन जब वर्दी वाले कानून का उल्लंघन करते हैं तो पहले पुलिस अधिकारी उनकी जांच करते हैं यदि जांच में पुलिसकर्मी दोषी मिलता है तो उसका तबादला कर दिया जाता है या अधिक से अधिक निलंबन की कार्रवाई होती है अब देखना है कि मिर्जामुराद प्रकरण में बनारस पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
यह भी पढ़े:-कानून व्यवस्था व ईद को देखते हुए सड़क पर उतरी पुलिस, शहर से लेकर गांव तक चला चेकिंग अभियान