वाराणसी। काशी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध संध्या गंगा आरती में साल एक अंतिम दिन हजारों लोगों ने हाजिरी लगाईं। लोगों ने नववर्ष के लिए मां गंगा से मंगलकामना की और देश को धन-धान्य से भरने की प्रार्थना की। इस दौरान गंगा आरती करवाने वाली संस्था गंगा सेवा निधि ने भव्य गंगा आरती करवाई और घाट पर 1100 दीयों से घाट पर स्वागतम 2024 लिखा गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने गंगा आरती की और मां से नए साल की पूर्व संध्या पर आशीर्वाद लिया।