आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार बर्फीली हवाओं और कोहरे का असर अभी कुछ दिन ऐसे ही रहेगा और प्रदेश में ठंड कड़ाके की पड़ेगी। इसी बीच आईएमडी ने अपने बुलिटेन में बताया है कि हरियाणा और आस पास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में समुद्रतल से 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। मध्य क्षोभमण्डलीय पछुआ हवाओं में बना हुआ गर्त, जिसकी धुरी समुद्रतल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है, लगभग 75° पूर्व देशांतर के साथ 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में उत्तर-उत्तर पूर्व में चला गया है। इससे बारिश की संभावना बढ़ी है। इसके अलावा 12 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में बनें का पूर्वानुमान है।