8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
EXCLUSIVE-रेव पार्टी की बैसाखी के सहारे धड़ल्ले से चल रहा बीसी का धंधा, पुलिस अंजान
Play video

EXCLUSIVE-रेव पार्टी की बैसाखी के सहारे धड़ल्ले से चल रहा बीसी का धंधा, पुलिस अंजान

शहर में अवैध ढंग से १० हजार से अधिक लोग खेला रहे बीसी, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 11 Jan 2018, 5:23 PM IST

वाराणसी. शहर में रेव पार्टी के सहारे बीसी का धंधा चल रहा है। नाम बदल कर तारांकित होटल व बैंक्वेट हाल में पार्टी का आयोजन किया जाता है जहां पर देश व विदेशी युवती उपलब्ध करायी जाती है। बुधवार की देर रात को भेलूपुर पुलिस ने दुर्गाकुड स्थित बैंक्वेट हाल पर छापामारी करके रेव पार्टी मना रहे ३३ युवक व युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करके सभी लोगों को चालान काट दिया है, लेकिन इस बात से बेखबर रही कि बीसी के धंधे को चमकाने के लिए ही रेव पार्टी का आयोजन किया गया था।
यह भी पढ़े:-देखे वीडियो जब पुलिस ने छापा मारा तो अर्धनग्न होकर नृत्य करती मिली लड़कियां




शहर में अवैध ढंग से १० हजार से अधिक लोग बीसी के खेल खिला रहे हैं। इस खेल में सफेदपोश लोग भी शामिल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी धड़ल्ले से इस अवैध धंधे में शामिल थे। आपसी विश्वास पर ही व्यापारी लाखों व करोड़ों का खेल खेलने में जुटे हैं। बीसी के धंधे में लोगों को जमकर फायदा होता है इसलिए इस बीसी खिलवाने वालों की संख्या तेजी से बढऩे से इस धंधे में प्रतिस्र्पधा शुरू हो गयी है। कुछ लोगों ने बीसी के धंधे को चमकाने के लिए रेव पार्टी का सहारा लिया है। पुलिस की माने तो लक्सा निवासी संतोष वर्मा ने ही बैंक्वेट में रेव पार्टी का आयोजन किया था। संतोष पूर्व में बीसी का पैसा हड़पने के आरोप में जेल की हवा खा चुका है। भेलूपुर पुलिस ने जब ३३ लोगों को पकड़ा तो उन्हें छुड़ाने वाले भी थाना पहुंच गये थे। इन लोगों ने बताया कि बीसी के नाम पर ही पार्टी का आयोजन किया गया था। रेव पार्टी में लड़कियों की लालच में अधिक से अधिक लोग इस धंधे में जुड़ते गये।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें जब पुलिस ने मारा छापा तो ऐसे चल रही थी रेव पार्टी

मुगलसराय में कुछ माह पूर्व हुई छापेमारी में भी हुआ था खुलासा
चंदौली के मुगलसराय में कुछ माह पूर्व एक होटल में छापेमारी हुई थी। यहां पर विदेशी लड़कियों के साथ रेव पार्टी मनाते हुए कुछ लोग पकड़े गये थे। यह पार्टी भी बीसी के धंधे के तहत ही आयोजित की गयी थी। सूत्रों की माने तो हाईप्रोफाइल लोगों के पकड़े जाने के चलते मुगलसराय का मामला मैनेज हो गया था। रेव पार्टी में पकड़े गये लोगों का वीडियो तक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी क्रम में दूसरी बार भेलूपुर में रेव पार्टी जुड़ी हुई है, जो बीसी के धंधे से जुड़े हुए हैं। यह एक संयोग नहीं है, बल्कि बीसी के धंधे को चमकाने के लिए उठाया गया कदम है।
यह भी पढ़े:-गजब! भारतीयों की टीम में खेलेगा श्रीलंका का नागरिक, पाकिस्तानी के हाथ में होगी अंपायरिंग

जानिए क्या है बीसी का धंधा
कुछ व्यापारी मिल कर बीसी का खेल खेलते हैं। आयोजक एक होता है और भी व्यापारी एक निश्चित रकम आयोजक को प्रत्येक माह दे देते हैं। इसके बाद प्रत्येक माह बोली लगती है जो कम बोली लगाता है उसे एक निश्चित रकम दी जाती है। बीसी के धंधे में पार्टी का आयोजन भी कराया जाता है पहले तो कॉकटेल तक ही पार्टी सीमित थे लेकिन अब रेव पार्टी का आयोजन होने लगा है।
यह भी पढ़े:-आप पार्टी लड़ेगी संसदीय चुनाव, पीएम मोदी के खिलाफ फिर चुनाव लड़ सकते अरविंद केजरीवाल

लोगों ने स्वीकारा कि मुगलसराय छापामारी से जुड़ा है कनेक्शन
अपने परिचितों को छुड़ाने के लिए पुलिस थाना पहुंचे लोगों ने स्वीकार कि इस पार्टी का कनेक्शन मुगलसराय से जुड़ा है और वहां पर जेब ढीली करके मामला सुलझा दिया गया था, लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हो पाया। भेलूपुर सीओ एपी सिंह से जब इस बारे मेें पूछा गया तो उनका कहना था कि रेव पार्टी में पकड़े गये लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है विवेचना में पता चलेगा कि आखिर पार्टी के आयोजन का सही उद्देश्य क्या था।
यह भी पढ़े:-बाहुबली मुख्तार अंसारी की आज भी चलती है सत्ता, पीएम मोदी की लहर में भी जीता चुनाव