2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंभ मेले में ISIS की धमकी को लेकर खुफिया विभाग सक्रिय, नेटवर्क तोडऩे में जुटे अधिकारी

स्लीपर सेल आया निशाने पर, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 16 Nov 2017, 1:15 PM IST

ISIS

ISIS

वाराणसी. ISIS ने पहली बार कुंभ मेले में आतंकी हमले की धमकी देकर सनसनी फैला दी है। केन्द्र से लेकर राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया है। आईबी को भी सक्रिय कर दिया गया है। पूर्वांचल के दो जिले आजमगढ़ व मऊ के स्लीपर सेल अब खुफिया विभाग के निशाने पर आ गये हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार में ही कट गया बीजेपी के मंत्री का नाम, मचा हड़कंप



आईबी से जुड़े सूत्रों के अनुसार ISIS ने जो धमकी भरा ऑडियो जारी किया है उसे किसी तरह से हल्के में नहीं लिया जा रहा है। पहली बार ISIS ने भारत में ऐसे हमले करने की धमकी दी है। कुंभ मेला पहले से ही अति संवेदनशील रहता है और सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये जाते थे, लेकिन इस बार खास तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार ISIS के नेटवर्क को तोडऩे के लिए आईबी पूरी तरह से सक्रिय हो गयी है। संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त नये व पुराने लोग अब विभाग के राडार पर है। आतंकी घटनाओं में स्लीपर सेल खास भूमिका निभाता है इसलिए स्लीपर सेल को खत्म करने की सारी तैयारी हो चुकी है।
यह भी पढ़े:-कब्रिस्तान में महिला की जगह पुरुष का निकला शव, पोस्टमार्टम में हुआ सनसनीखेज खुलासा

आजमगढ़ से अधिक संवेदनशील हुआ मऊ
आईबी के सूत्रों की माने तो आजमगढ़ से अधिक संवेदनशील मऊ हो चुका है। आजमगढ़ दुनिया के नजर में आ चुका है इसलिए अब देश विरोधी तत्वों ने मऊ में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आईबी के सूत्र के अनुसार वहां की स्थिति नियंत्रण में है और सभी संदिग्ध हमारे निशाने पर पहले से है।
यह भी पढ़े:-पद्मावती के जौहर को लेकर सोशल मीडिया पर अटल बिहारी की कविता हो रही वायरल

मोसाद से ट्रेनिंग पाये अफसर भी लगाये गये
दुनिया में सबसे खतरनाक जासूसी संगठनों में एक मोसाद से ट्रेनिंग पाये अफसरों को भी इस काम में लगाया गया है। इजरायल के जासूसी संगठन मोसाद की सख्ती का असर है कि आज तक इजरायल में ISIS अपने पैर नहीं पसार पाया है। मोसाद ने भारतीय अफसरों को आतंकवादियों को पकडऩे की ट्रेनिंग दी है और वहां से लौटे अफसर भी पूरी तरह से ISIS के नेटवर्क को तोडऩे में जुट गये हैं। सूत्रों की माने तो कुंभ के पहले ही ISIS के नेटवर्क का खुलासा कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-ट्रेन में सफर के दौरान एसएमएस से मिलेगा जीआरपी सिपाही का नम्बर

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश