न्यायधीश होते भी हुए साहित्य के साथ किया पूरा न्याय
लोकार्पण समारोह में काशी विद्यापीठ के वीसी प्रो.टीएन सिंह ने कहा कि आशुतोष मिश्रा न्यायधीश होते हुए भी साहित्य के साथ पूरा न्याय किया है। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रॉक्टर डा.संतोष सिंह ने कहा कि आज के भौतिकवादी एंव आर्थिक युग में लोगों के पास खुद का समय नहीं होता है ऐसे में समाज को कलम के माध्यम से कुछ देना काबिलेतारीफ है। अध्यक्षता करते हुए काशी विद्यापीठ के चीफ प्रॉक्टर प्रो.चतुर्भुज नाथ तिवारी ने कहा कि यह रचना अहसास करती है कि लेखक ने काशी के जीवन के पूरी तरह से जीया है। संचालन डा.अनुराधा व धन्यवाद ज्ञापन डा.विनोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सोनभद्र के अपर जिला जज जेपी तिवारी, लखनऊ के सीबीआई जज गौरव शर्मा, बिहार बेतिया के न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला, वैद्य डा.श्याम सुन्दर पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।